-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- You Will Be Surprised To Know The Benefits Of Drinking Mint Tea During Monsoon Days
मानसून के दिनों में पुदीने की चाय पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, आज़मा कर देखिए
- Written By: सीमा कुमारी
Mint Tea Benefits: मानसून के मौसम में अगर आप एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प की तलाश में हैं, तो पुदीने की चाय आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। आइए जानते है पुदीने की चाय पीने के फायदे।

पुदीने की चाय पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of Mint Tea: यह सच है कि आमतौर पर भारतीय लोगों की दिन की शुरुआत एक कप गर्मागर्म चाय के साथ होती है। चाय, भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय पेय है, और इसे अक्सर सुबह की दिनचर्या में जरुर शामिल किया जाता है।
बारिश के दिनों में रिमझिम फुहारें, मिट्टी की सोंधी खुशबू और गर्मागर्म चाय का प्याला, ये तीनों मिल जाएं तो क्या कहना? लेकिन अगर इस चाय में आप पुदीने का तड़का लगा दें, तो इससे न सिर्फ स्वाद बढ़ता है, बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिलते है।
यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ. सतीश गुप्ता ने पुदीने की चाय का सेवन को लेकर बात कही है। डॉ.गुप्ता कहना हैं कि, बारिश के दिनों में पुदीने की चाय पीने से हम कई मौसमी बीमारियों से बच सकते है। ऐसे में आइए जानते है डॉ. सतीश गुप्ता से पुदीने की चाय पीने के फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
जानिए पुदीने की चाय पीने के फायदे-
-
इम्युनिटी बूस्ट करता है
हेल्थ एक्सपर्ट्स डॉ. सतीश गुप्ता के अनुसार, बारिश के दिनों में पुदीने की चाय पीने से इम्युनिटी बूस्ट होता है। अगर बात पुदीने की करें तो, पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर से बचाव होता है।
-
सांस लेने में आसानी
बदलते मौसम में कुछ लोगों को साइनस या एलर्जी की समस्या होने लगती है। उनके लिए पुदीने की चाय बेहद लाभकारी होती है। यह नाक के मार्ग को खोलने में मदद करती है। अगर आप इस मौसम में साइनस या एलर्जी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको पुदीने की चाय जरूर पीना चाहिए।
-
पेट के लिए फायदेमंद
आपको बता दें, मानसून में अक्सर लोग अपच, गैस और पेट दर्द से परेशान रहते हैं। पुदीने की चाय इन समस्याओं को दूर करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।
-
स्किन प्रॉब्लम्स में फायदेमंद
डॉ. सतीश गुप्ता का मानना है कि, बारिश के दिनों में त्वचा से जुड़ी प्रॉब्लम्स जैसे रैशेज और एलर्जी की समस्या आम होती है। ऐसे में पुदीने की चाय इन समस्याओं को दूर करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है। पुदीना शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
-
सिरदर्द और तनाव में राहत
पुदीने की चाय पीने से सिरदर्द और तनाव में भी राहत मिलता है। पुदीना एक नेचुरल रिलैक्सेंट है। इसकी चाय पीने से माइग्रेन और मानसून में होने वाले सिरदर्द में आराम मिलता है।
कैसे करें पुदीने की चाय सेवन
पुदीने की चाय सुबह खाली पेट या शाम के वक्त स्नैक्स के साथ ली जाए तो इसका अधिक लाभ मिलता है।
दिन में 1 बार इसका सेवन करना पर्याप्त होता है।
चाय बनाने के लिए ताजे पुदीने की पत्तियों को उबालकर उसमें थोड़ा सा अदरक और नींबू मिलाने से स्वाद और गुण दोनों बढ़ जाते है।
यह भी पढ़ें–खाली पेट खाना शुरू कर दें ये दो चीजें, इम्युनिटी तो बढ़ेगा ही, वेट लॉस भी
इन बातों का रखें ध्यान
- पुदीने की चाय पीने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- बहुत अधिक मात्रा में पुदीने की चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है।
- गर्भवती महिलाएं और दवाएं ले रहे लोग डॉक्टर से परामर्श करके ही सेवन करें।
मानसून के मौसम में अगर आप एक हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प की तलाश में हैं, तो पुदीने की चाय आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। यह न केवल बीमारियों से बचाव करती है, बल्कि शरीर और मन दोनों को तरोताजा कर देती है।
You will be surprised to know the benefits of drinking mint tea during monsoon days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MPPSC ADPO Recruitment 2026: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती के आवेदन फिर शुरू
Jul 12, 2026 | 10:39 PMहिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं…, बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव को बताया धोखेबाज
Jul 12, 2026 | 10:34 PMसमुद्र ने लौटाई शहर की गंदगी, जुहू बीच पर लगा प्लास्टिक का अंबार, समुद्री जीवों और पर्यटकों पर बढ़ा खतरा
Jul 12, 2026 | 10:34 PMमैं आत्महत्या कर लूंगा…मनमोहन सिंह ने पूर्व CEC से क्यों कहा था ऐसा? SY कुरैशी की किताब में हुआ बड़ा खुलासा
Jul 12, 2026 | 10:27 PMरोहित चंदेल पर लगे आरोपों के बाद बंटी राय, मदिराक्षी मुंडले बोलीं- दोनों तरफ की बात सुननी चाहिए
Jul 12, 2026 | 10:17 PMआगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PMExplainer: अमरनाथ में समय से पहले क्यों पिघल गया बर्फ का शिवलिंग? जानिए क्या एलीवेशन डिपेंडेंट वार्मिंग
Jul 12, 2026 | 10:14 PMवीडियो गैलरी

कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM














