Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत

Magnesium Rich Foods Daily Diet:अगर शरीर में मैग्नीशियम की कमी के कारण थकान, कमजोरी या मांसपेशियों में ऐंठन महसूस हो रही है, तो रोज की डाइट में ये 4 मैग्नीशियम-युक्त सुपरफूड शामिल करें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 06, 2026 | 09:10 PM

मैग्नीशियम बढ़ाने के टिप्स( सौ.सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Superfoods To Increase Magnesium Naturally:  हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा बेहद जरूरी होती है। इन्हीं जरूरी मिनरल्स में से एक है मैग्नीशियम, जो शरीर की सैकड़ों जैविक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

यदि शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो लगातार थकान, मांसपेशियों में दर्द, नींद की समस्या और कमजोरी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ पौष्टिक खाद्य पदार्थों को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करके मैग्नीशियम की कमी को काफी हद तक पूरा किया जा सकता है।

मैग्नीशियम शरीर के लिए क्यों है इतना जरूरी?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, मैग्नीशियम मांसपेशियों, नसों, हड्डियों और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर मसल्स में ऐंठन, शरीर में कमजोरी, हाथ-पैरों में झुनझुनी, बार-बार थकान महसूस होना और नींद ठीक से न आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर कमी होने पर अनियमित दिल की धड़कन, तनाव और हड्डियों के कमजोर होने का खतरा भी बढ़ सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

100 साल से ज्यादा जीना होगा आसान! वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, खून में खोजा लंबी उम्र का बड़ा राज

Balatod Pain : बालतोड़ की दर्दनाक गांठ से हैं परेशान? अपनाएं ये देसी उपाय, सूजन और दर्द में मिल सकती है राहत

Anger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स

Monsoon Makeup Tips: बारिश और उमस में भी मेकअप रहेगा बिल्कुल फ्रेश, अपनाएं ये 8 आसान ट्रिक्स

मैग्नीशियम बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

1. पालक को बनाएं रोज की थाली का हिस्सा

हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसमें आयरन के साथ-साथ अच्छी मात्रा में मैग्नीशियम भी पाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे पालक में मौजूद ऑक्सलेट कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर सकते हैं, इसलिए इसे हल्का पकाकर, सॉटे करके, सब्जी, सूप या स्मूदी के रूप में खाना अधिक फायदेमंद हो सकता है।

2. राजमा भी है मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत

अगर आप शाकाहारी हैं, तो राजमा आपकी डाइट का अहम हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, बल्कि मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में उपलब्ध कराता है। लगभग 100 ग्राम उबले हुए राजमा में करीब 45 मिलीग्राम मैग्नीशियम पाया जाता है।

ये भी पढ़ें-Balatod Pain : बालतोड़ की दर्दनाक गांठ से हैं परेशान? अपनाएं ये देसी उपाय, सूजन और दर्द में मिल सकती है राहत

3. कद्दू के बीज और बादाम का करें नियमित सेवन

कद्दू के बीज और बादाम दोनों ही मैग्नीशियम से भरपूर ड्राई फ्रूट्स माने जाते हैं। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने, शरीर की थकान कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना एक चम्मच हल्के भूने हुए कद्दू के बीज और रातभर भिगोए हुए 5 से 7 बादाम का सेवन लाभकारी माना जाता है।

4. मिलेट्स और किनोवा को भी दें जगह

अगर आप अपनी डाइट को और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो मिलेट्स (मोटे अनाज) और किनोवा को शामिल करें। इनसे बनी रोटी, खिचड़ी या उपमा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ मैग्नीशियम और फाइबर का भी अच्छा स्रोत हैं। नियमित सेवन से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलने में मदद मिल सकती है।

ध्यान रखें

अगर आपको लंबे समय से थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, बार-बार झुनझुनी या नींद की समस्या बनी हुई है, तो केवल खानपान पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेकर जांच कराना भी जरूरी है। आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ मैग्नीशियम सप्लीमेंट की सलाह दे सकते हैं।

Magnesium rich foods superfoods to reduce fatigue and weakness

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 09:10 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.