Mango Side Effects: आम खाने से पहले यहां जान लीजिए, आपको खाना चाहिए या नहीं, किसे है ख़तरा?
Mango Side Effects: Eating:आम स्वाद और पोषण से भरपूर फल है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। खासकर डायबिटीज, एलर्जी या पाचन संबंधी लोगों को आम खाने से बचना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
आम (Source. Pinterest)
Mango Side Effects For Health: गर्मियां आते ही रसीले आमों की खुशबू हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है। मीठा स्वाद, भरपूर पोषण और हर बाइट में अलग मजा है। इसके साथ ही इसमें विटामिन A, C और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाए जाते है। इसलिए ये स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन, एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ लोगों के लिए आम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं किन बीमारियों में आम नहीं खाना चाहिए.
किन बीमारियों में आम नहीं खाना चाहिए ?
-
डायबिटीज की समस्या
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को शुगर यानी डायबिटीज की समस्या है, उन्हें आम खाने से बचना चाहिए। आम में प्राकृतिक शुगर ज्यादा मात्रा में होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है और स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए डायबिटीज मरीज को आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
-
पेट की दिक्कतें
डायबिटीज मरीज के अलावा, जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है उनके लिए भी आम का सेवन परेशानी को बढ़ा सकता है। खासकर कुछ लोगों के लिए खाली पेट आम का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: राखी के लंच को बनाएं यादगार, इन 10 स्वादिष्ट व्यंजनों से सजाएं परफेक्ट थाली
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
-
किडनी या लीवर की समस्या
आम में पोटैशियम और फ्रुक्टोज़ की मात्रा ज्यादा होती है, जो कि किडनी या लिवर से जूझ रहे मरीजों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। पोटैशियम का अत्यधिक सेवन किडनी के कार्य को प्रभावित कर सकता है, और लीवर संबंधित रोगों में शुगर का कंट्रोल बेहद जरूरी होता है। अगर किसी को क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) या फैटी लिवर जैसी समस्याएं हैं, तो आम खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ही समझदारी है।
यह भी पढ़ें–Sahjan Leaves Health: सहजन के पत्ते का पानी के हैं गजब फायदे! जानकर हो जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देख लीजिए
-
एलर्जी की समस्या
कई लोगों को आम से एलर्जी की समस्या भी होती है। आम खाने के बाद मुंह में खुजली, गले में जलन और स्किन पर रैशेज हो सकते है। ऐसा होने पर आम से दूरी बनाना ही सही रहता है।
-
मोटापा या वजन बढ़ना
जिन लोगों को वेट लॉस करना है और उन्हें भी आम का सेवन करने से बचना चाहिए. ज्यादा आम का सेवन( Mango Side Effects) वजन बढ़ा सकता है। क्योंकि इसमें कैलोरी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन लिमिट में ही करना चाहिए ।
आम खाने का क्या है?सही तरीका
एक्सपर्ट्स के अनुसार, आम को खाने का सही तरीका है कि इसको खाने से पहले 1-2 घंटे पानी में भिगोकर रखें, इसके बाद ही इसका सेवन करें। ऐसा करने से इसकी गर्म तासीर थोड़ी कम हो जाती है ।
