Mango Launji Recipe: गर्मी में आपको लू से बचाएगी ये कच्चे आम की लौंजी, घर में आसान विधि से करें तैयार

अगर आप कच्चे आम का सेवन नियमित तौर पर करते है तो गर्मी में यह आपके पेट और पाचन को स्वस्थ रखता है। कच्चे आम का सेवन गर्मियों में करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। कच्चे आम का सेवन करने से आपको लू की समस्या नहीं होती है।
कच्चे आम की लौंजी बनाने की विधि
कच्चे आम की लौंजी बनाने की विधि (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Mango Launji Recipe: गर्मी का मौसम चल रहा है इस मौसम में हर कोई अपनी सेहत का सही तरह से ध्यान नहीं रख पाते है। गर्मियों में कच्चे आम का सेवन करना सही होता है यह शरीर पर गर्मी के तापमान के असर कम करने में मदद करती है। आप कच्चे आम की मदद से लौंजी तैयार कर सकते है यह कच्चा आम लू और धूप से बचाता है। अगर आप कच्चे आम का सेवन नियमित तौर पर करते है तो गर्मी में यह आपके पेट और पाचन को स्वस्थ रखता है। कच्चे आम का सेवन गर्मियों में करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। कच्चे आम का सेवन करने से आपको लू की समस्या नहीं होती है।

जानिए कैसे बनाएं ये कच्चे आम की लौंजी

यहां पर बताई हुई सामग्री की सहायता से आप कच्चे आम की लौंजी बना सकते है जो इस प्रकार है...

आम की लौंजी के लिए सामग्री 

  • 3 छोटे कच्चे आम
  • 3/4 कप गुड़
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 1/2 स्पून जीरा
  • 1/2 स्पून मेथी दाना
  • 1 स्पून सौंफ
  • 3/4 स्पून नमक
  • 1 स्पून काला नमक
  • 1/2 स्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 स्पून गरम मसाला

आम की लौंजी बनाने की रेसिपी

1- आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धोकर छील लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

2- आप चाहें तो आम की गुठली को फेंक दें या रख लें।

3- अब पैन में तेल डालकर इसमें जीरा, मेथी दाने और सौंफ डालकर भून लें।

4- अब तेल में हल्दी पाउडर डालें और इसमें आम के टुकड़े डालकर मिक्स कर लें।

5- इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और इसमें नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिला दें।

6- अब आम की लौंजी को 4-5 मिनिट पकने दें और उसके बाद चेक कर लें।

7- जब आम के टुकड़े मुलायम हो जाएं तो इसमें गुड़ को बारीक टुकड़ों में काटकर डाल दें।

8- जब अच्छी तरह से गुड़ मिक्स हो जाए और लौंजी थोड़ी गाड़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें।

9- तैयार खट्टी मीठी आम की लौंजी को रोटी, पूरी या परांठे के साथ सर्व करें।

10- लौंजी को आप फ्रिज में रखकर 15-20 दिन तक खा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com