Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं

Mango Side Effects In Diabetes: रसीले आम देखकर हर किसी का जी ललचाने लगता है। डायबिटीज के मरीज इसे देखकर कंफ्यूज होने लगते हैं। कहीं इससे ब्लड शुगर तो नहीं बढ़ेगा।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 23, 2026 | 02:28 PM

डायबिटीज में आम (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mango In Diabetes In Hindi: अब शुगर के मरीज भी केसर, हापुस, लंगड़ा, चौसा, गुलाब जामुन जैसे रस से भरे स्वादिष्ट आम का स्वाद ले सकेंगे। आम में मौजूद पौष्टिक तत्वों के कारण ही इसे फलों का राजा कहा जाता है। इसकी खुशबू से ही आम खाने की चाहत बढ़ जाती है।

इसके उलट कई लोग ऐसे भी हैं, जो आम खाना तो चाहते हैं, लेकिन वो मन मसोस कर रह जात हैं। कारण है उनका डायबिटीज। डायबिटीज के पेशेंट को मीठा खाने की मनाही होती है और सभी फलों की तरह आम में 30 फीसदी फ्रूकटोज होता है, जो शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। इसे खाने के तरीके और खाने की मात्रा में बदलाव करके बिना किसी परेशानी के इसका स्वाद लिया जा सकता है।

आम के गुण

आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 51-60 होता  है, जो इसे Low-GI फल बनाता है। यानी ये ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है। आम में विटामिन सी, ए, ई, पोटैशियम, फोलेट और कॉपर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होते हैं। आम में मौजूद पॉलीफेनॉल्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा सकते हैं और शरीर की सूजन को कम करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में नेफ्रोलॉजी फोरम का पर्यावरण संदेश: ‘हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत नीम के पौधे लगाए

Intermittent Fasting: क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग जिससे वजन कंट्रोल होता है, लेकिन दिल पर करता है बुरा असर

Gond Katira Benefits:गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने के क्या फ़ायदे हैं? जानिए और आज़मा कर देखिए

Korean Fashion Trend: ओवरसाइज लुक से लेकर बो स्टाइल टॉप तक, भारतीय युवाओं को खूब भा रहा कोरियन फैशन- PHOTOS

शुगर के मरीज कैसे खाएं आम

  • भोजन के साथ नहीं खाएं

डायबिटीज के पेशेंट स्मार्टनेस के साथ आम खा सकते हैं। शुगर के मरीजों को भोजन के साथ आम खाने से बचना चाहिए। अकसर, भोजन के साथ अधिक आम का सेवन हो जाता है। आधा कप यानी 82 ग्राम आम डायबिटीज रोगियों के लिए सेफ माना जाता है। इसकी जगह इसे कम मात्रा में मिलाकर स्मूदी की तरह लिया जा सकता है, जो नाश्ते के समय बेहतर होगा। लेकिन इससे पहले अपना शुगर लेवल अवश्य जांच लें। यदि शुगर बढ़ी हुई हो, तो स्मूदी न लें।

  • दही के साथ करें आम का सेवन

दही के साथ आम मिलाकर खाने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स नीचे गिर जाता है। दही के साथ आम उतना नुकसान नहीं करता है। ध्यान रहे कि दही लो-फैट वाली हो और इसमें ऊपर से शहद या शक्कर न मिलाएं।

आम के साथ दही (सौ. सोशल मीडिया)

  • नाश्ते के रूप में खाएं आम

आम को मॉर्निंग या इवनिंग स्नैक की तरह खाया जा सकता है। इसे सुबह में या शाम को स्नैक के रूप में कंज्यूम किया जा सकता है। आम को नट्स या फिर बीजों के साथ मिलाकर खाने से इसका डाइजेशन आसान हो जाता है। 10 से 12 काजू या बादाम मिलाकर पीसकर मिल्कशेक बनाकर भी खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Intermittent Fasting: क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग जिससे वजन कंट्रोल होता है, लेकिन दिल पर करता है बुरा असर

  • प्रोसेस्ड आम से बचें

इन दिनों बाजार में प्रोसेस्ड आम की भरमार है। डिब्बा बंद आम, पैक्ड पल्प व फ्रोजेन मैंगो जैसी तमाम चीजें बाजार में उपलब्ध है। शुगर के मरीजों के लिए यह बेहद नुकसानदेह हो सकती है।

कच्चे आम (सौ. सोशल मीडिया)

  • कच्चे आम का सेवन (Raw Mango In Diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे आम का सेवन लाभदायक हो सकता है। कच्चे आम को दही के साथ खाने से यह शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे आम पन्ने के रूप में लिया जा सकता है, लेकिन केवल भुना जीरा और नमक मिलाकर। इसमें चीनी या गुड़ मिक्स न करें।

Mango benefit for diabetes patient should take precaution while eating mangoes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 02:28 PM

Topics:  

  • Diabetes
  • Hapus Mango
  • Health Benefit
  • Health News
  • Health Tips
  • healthy body
  • Lifestyle News
  • Mango Season

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.