Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिहार के पारंपरिक व्यंजनों की शान है ये दो डिशेज, जानिए घर में बनाने का आसान तरीका

Bihar Famous Food Recipes: बिहार में लिट्टी चोखा ही नहीं दो डिशेज यहां के चना घुघनी और दाल पीठा डिशेज काफी लोकप्रिय हैं जिसे विभिन्न प्रकार की सामग्रियों और रेसिपीज के साथ बनाया जा सकता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 14, 2025 | 01:55 PM

बिहार की स्वादिष्ट डिशेज (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Famous Dishes Recipe: आज बिहार की सियासत को भी नए मुख्यमंत्री का चेहरा मिलने वाला है। बिहार की संस्कृति देश ही नहीं विदेश में भी एक अलग ही पहचान बनाती है। यहां पर खानपान सादगी और स्वाद के साथ पेश किया जाता है। छठ पूजा में जहां ठेकुआ जैसे मिष्ठान की खुश्बू अलग ही होती है वहीं पर लिट्टी चोखा और सत्तू जैसी डिशेज का जवाब नहीं है। लेकिन कम लोग यह बात जानते है कि, लिट्टी चोखा ही नहीं दो डिशेज ऐसी भी जो स्वाद के मामले में एक से बढ़कर एक डिशेज को पीछे छोड़ती है।

यहां के चना घुघनी और दाल पीठा डिशेज काफी लोकप्रिय हैं जिसे विभिन्न प्रकार की सामग्रियों के साथ घर पर आसानी से बनाते है।

1- चना घुघनी की रेसिपी

बिहार की स्वादिष्ट रेसिपीज में आप चने के साथ यह डिश चना घुघनी को आसान तरीके से बना सकते है जिसकी रेसिपीज इस प्रकार है।

सम्बंधित ख़बरें

Amit Shah Bihar Visit: बिहार से अमित शाह का घुसपैठियों पर प्रहार, बंगाल चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

रोज़ाना एक संतरा खाएं तो क्या फायदे होंगे? पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना

स्टेज पर चल रही थी जयमाला…तभी दूल्हे के सामने दुल्हन को मारी गोली, सिरफिरे आशिक का खौफनाक VIDEO वायरल

क्या आप भी होली के बाद बाल झड़ने से डरते हैं? ये 3 आसान स्टेप्स आपके बालों को रखेंगे सुरक्षित

क्या चाहिए सामग्री

  • 1 कप सफेद चने,
  • 1 आलू,
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज,
  • 1 टमाटर, 1 छोटा चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट,
  • 1 से 2 बारीक कटी हरी मिर्च,
  • तेल,
  • हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,
  • धनिया पाउडर, जरी, गरम मसाला, नमक, नींबू का रस,
  • हरा धनिया, बारीक कटा प्याज और भुजिया या सेव

जानिए बनाने का आसान तरीका

चना घुघनी बनाने के लिए सबसे जरूरी है सफेद चनों को रात भर भिगो दें।प्रेशर कुकर में चने, नमक और पानी डालकर सीटी आने तक उबालें. उबले हुए चने छान लें और बचा हुआ थोड़ा पानी ग्रेवी के लिए रखें. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा डालकर चटकाएं. प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें अदर, लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भून लें. इसके बाद टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं।अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें. उबले चने और पानी कड़ाही में डालें. इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं और धीमी आंच पर 7 से 10 मिनट तक उबालें ताकि मसाला और चने अच्छे से घुल जाए. स्वाद बढ़ाने के लिए आलू भी डाल सकते हैं. अब इसमें गर्म मसाला डालकर पकाएं. अब नींद का रस, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, हल्दी सेव या भुजिया डालकर इसे सर्व करें.इस पूरी, पराठा या रोटी का साथ खा सकते हैं।

2- दाल-पीठा की रेसिपी

बिहार की फेमस डिशेज में दाल-पीठा डिश को आप आसानी से बना सकते है। इसके लिए जरूरी सामग्री और बनाने के तरीके के बारे में बता रहे है।

क्या चाहिए सामग्री-

  • 2 कप चावल का आटा,
  • 2 कप पानी,
  • ½ छोटा चम्मच नमक,
  • 1 छोटा चम्मच तेल,
  • 1 कप चना दाल,
  • अदरक,
  • लहसुन,
  • बारीक कटी हरी मिर्च,
  • ½ छोटा चम्मच जीरा,
  • ½ छोटा चम्मच अजवाइन,
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर,
  • नमक स्वादानुसार, हरा धनिया

बनाने के विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो चना दाल को 2 से 3 घंटे भिगो दें. दाल को छानकर मिक्स में दरदरा पीस लें. कड़ाही में 1 चम्मच तेल गर्म करें. अब उसमें जीरा और अजवाइन डालें, इसके चटकने पर दाल डालें. अब इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालें. इसे धीमी आंच पर 6 से 8 मिनट के लिए भून लें. इसके बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. अब एक पैन में पानी, नमक और थोड़ा का तेल डालकर उबालें. उबलते पानी में चावल का आटा डालें इसे मिलाएं और ढककर कर 3 से 4 मिनट के लिए छोड़ दें.

अब गैस बंद करें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें. हाथ गीला कर आटे को सॉफ्ट गूंथ लें. आटे की छोटी लोई लें और गोल या गुजिया की तरह गूंथ लें. बीच में 1 से 2 चम्मच दाल का पेस्ट डालें. किनारों को अच्छी तरह से बंद करें ताकि उबालते समय यह खुले नहीं. एक पैन में पानी उबालें और उसमें पीठा डालें. 10 से 12 मिनट के लिए पकाएं. इसके बाद निकालर छान लें या चाहें तो स्टीम भी कर सकते हैं. इसे देसी घी, अचार या हरी चटनी के साथ खाएं।

Learn the easy way to make chana ghugni and dal pitha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 01:31 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Food Recipes
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.