Amit Shah In Araria (Social Media)
Amit Shah Seemanchal Visit: भाजपा के वरिष्ट नेता और केंद्रीय गृह मंत्री का सीमांचल दौरा जारी है, अमित शाह के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। गुरूवार सुबह शाह ने किशनगंज के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसके बाद वह अररिया के लिए रवाना हो गए। पूजा के दौरान मंदिर के बाहर मौजूद लोगों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
अररिया में जनसंबोधन के दौरान अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे को उठाते हुए कहा की “मैंने बिहार चुनाव के वक्त घुसपैठ को खत्म करने का वादा किया था, इसका मतलब सिर्फ मतदाता सूची से नाम हटाना नहीं बल्कि इन घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालना है” साथ ही उन्होंने यह भी कहा की घुसपैठ का मुद्दा सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं है।
बिहार चुनाव में प्रदेश और देश को घुसपैठिया मुक्त बनाना केवल चुनावी वादा नहीं था। बिहार के सीमांचल से देश को घुसपैठिया मुक्त बनाने के अभियान की जल्द शुरुआत होगी। pic.twitter.com/ze4sElRR0R — Amit Shah (@AmitShah) February 26, 2026
इसके अलावा अररिया में अमित शाह ने बॉर्डर आउट पोस्ट्स ‘लेटी’ व ‘इंदरवा’ के उद्घाटन और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के विभिन्न कार्यों का ई-लोकार्पण और ई-शिलान्यास भी किया।
गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा पूरी तरह से सीमा सुरक्षा पर निर्धारित है, बताया जा रहा है कि गृह मंत्री मल्टीलेवल सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन बैठक भी करेंगे। हमारे पड़ोसी देश चिकन नेक की ओर बुरी नजर डालते हैं उसे लेकर भी गृह मंत्री रणनीति बनाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय सीमा के जरिए अवैध रूप से नशे का कारोबार होता है, कैसे तस्करी रुके इसे लेकर भी अधिकारियों के साथ गृह मंत्री बैठक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर सिनेमा कनेक्शन की चर्चा, नेतन्याहू बोले- भाईचारे पर बने फिल्म तो होगी सुपरहिट
पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री ने दावा किया की बंगाल में भाजपा जीत दर्ज करेगी, साथ ही उन्होंने बिहार से बंगाल को सीधा संदेश दिया और कहा कि “नई सरकार बनने के बाद हम हर एक घुसपैठिये को बाहर करेंगे”।