स्टेज पर चल रही थी जयमाला…तभी दूल्हे के सामने दुल्हन को मारी गोली, सिरफिरे आशिक का खौफनाक VIDEO वायरल
Buxar Crime News: बक्सर जिले में शादी समारोह के दौरान दुल्हन को उसके प्रेमी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद दुल्हन की मौत हो गई, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
- Written By: अक्षय साहू
बिहार में सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को शादी में गोली मारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Buxar Bride Shot in Wedding: बिहार के बक्सर जिले से एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी, जिससे पूरे आयोजन में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत के मल्लाह टोला में हुई, जहां उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात आई थी।
जानकारी के मुताबिक, नंद जी मल्लाह की 18 वर्षीय बेटी आरती कुमारी की शादी हो रही थी। पूरे विधि-विधान से रस्में चल रही थीं और जयमाला के लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंची। तभी पड़ोस में रहने वाला दीनबंधु भीड़ में घुसा, शर्ट के नीचे से पिस्टल निकाली और फिल्मी अंदाज में दुल्हन के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही आरती लहूलुहान होकर स्टेज पर गिर पड़ी, जबकि मंच पर मौजूद लड़कियां चिल्लाईं, “आरती को गोली मार दी!”
मौके से भाग निकला आरोपी
बाराती व ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। आरोपी ने फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें स्टेज पर अफरा-तफरी और गोलीबारी साफ दिखाई दे रही है। एक वीडियो में घायल आरती खुद आरोपी दीनबंधु का नाम लेती नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मार दी गई। दुल्हन को फिल्मी अंदाज में उसके प्रेमी ने जयमाला से पहले गोली मार दी। गोली लगते ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। बताया जाता है कि दुल्हन को गंभीर हालात में निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके… pic.twitter.com/XUsPlp8Vwx — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) February 25, 2026
आरती से करता था एकतरफा प्यार
गांव वालों के अनुसार, दीनबंधु दो साल से आरती से एकतरफा प्यार करता था। उसका मकान पीड़िता के घर के पास ही है। उसने शादी का पहले भी विरोध किया और धमकी दी थी, “अगर मेरी नहीं तो किसी की नहीं।” परिवार ने शादी की, तो उसने बदला लिया। हालांकि आरती के परिवार ने दीनबंधु की धमकी को गंभीरता से नहीं लिया और उसकी शादी कहीं और तय कर दी। जिससे दीनबंधु आगबबूला हो गया और शादी वाले दिन आरती को गोली मार दी।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर: प्रेमिका के साथ मिलकर पति के किए टुकड़े, नमक डालकर गलाया शव; अब मिली उम्रकैद
बक्सर से वाराणसी किया गया रेफर
आरती को पहले बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर वाराणसी रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि मामला प्रेम-प्रसंग का लगता है, सभी एंगल से जांच चल रही है। एसपी शुभम आर्य ने विशेष टीम गठित की है।
