क्या आप भी होली के बाद बाल झड़ने से डरते हैं? ये 3 आसान स्टेप्स आपके बालों को रखेंगे सुरक्षित
Hair Care for Holi: होली पर इस्तेमाल होने वाले केमिकल युक्त रंग और धूप की तेज किरणें बालों और स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई लोग त्योहार के बाद बाल झड़ने, रूखेपन और खुजली से परेशान हो जाते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
बालों का ख्याल रखती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Post Holi Hair Fall Prevention: होली खुशियों का त्योहार है लेकिन अक्सर पक्के रंगों और गुलाल में मौजूद लेड और कॉपर सल्फेट जैसे केमिकल्स हमारे बालों की नमी छीन लेते हैं। जिसकी वजह से होली के अगले ही दिन से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। अगर आप भी इस डर से होली नहीं खेल पाते तो चिंता छोड़िए। बस ये 3 स्टेप्स आपके बालों को सुरक्षा कवच देंगे।
होली पर रंगों की मस्ती के बीच सबसे ज्यादा नुकसान हमारे बालों और स्कैल्प को होता है। बाजार में मिलने वाले पक्के रंगों में सिंथेटिक डाइज और टॉक्सिक एलिमेंट्स होते हैं जो बालों के क्यूटिकल्स को डैमेज कर उन्हें जड़ों से कमजोर कर देते हैं। बालों की सुरक्षा के लिए आप कुछ टिप्स को अपना सकती हैं।
ऑयलिंग करें
सिर्फ बालों के ऊपर तेल लगाना काफी नहीं है। होली खेलने से कम से कम 2-3 घंटे पहले नारियल, जैतून या सरसों के तेल से स्कैल्प की अच्छी तरह मसाज करें। तेल की एक मोटी परत बालों के ऊपर एक सुरक्षा कवच बना देती है जिससे रंग बालों के अंदर तक नहीं पहुंच पाते। तेल लगाने के बाद बालों को खुला न छोड़ें बल्कि चोटी या जूड़ा बना लें।
सम्बंधित ख़बरें
Silver Jewelry Fashion: सिल्वर ज्वैलरी पहनते समय अपनाएं ये टिप्स, हर आउटफिट में दिखेंगी एलीगेंट
Relationship Goals: रिश्तों में छोटी-छोटी शिकायतें बन सकती है बड़ी परेशानी, जानें कैसे मैनेज करें
Homemade Fruit Candy: बच्चों के लिए घर पर बनाएं फ्रूट कैंडी, नोट करें सेहत और स्वाद से भरपूर कैंडी की रेसिपी
Curly Hair Care: गर्मी में घुंघराले बालों को रखें हेल्दी, जानें शहनाज हुसैन के एक्सपर्ट टिप्स
यह भी पढ़ें:- सावधान! होली पर नकली मावा बिगाड़ सकता है आपकी सेहत; घर बैठे इन 5 ट्रिक्स से पकड़ें मिलावट
कंडीशनर या सीरम का इस्तेमाल
अगर आप तेल की चिपचिपाहट से बचना चाहते हैं तो अच्छी क्वालिटी का लीव-इन कंडीशनर या हेयर सीरम लगाएं। यह बालों के छिद्रों को बंद कर देता है ताकि केमिकल युक्त पानी या रंग बालों के शाफ्ट के अंदर न जा सकें। यह स्टेप खास तौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है जिनके बाल पहले से ही कलर्ड या ड्राई हैं।
फिजिकल बैरियर
जब रंगों की बात आती है तो सबसे अच्छा बचाव है बालों को ढक लेना। एक स्टाइलिश बंदना, स्कार्फ या टोपी पहनकर आप न केवल कूल दिख सकते हैं बल्कि अपने बालों को 90% तक रंगों के सीधे संपर्क से बचा सकते हैं। यह आपके स्कैल्प को रंगों की खुजली और जलन से भी दूर रखता है।
रंग खेलने के बाद क्या करें
होली खत्म होने के बाद बालों को तुरंत गर्म पानी से न धोएं इससे रंग और पक्का हो सकता है। सबसे पहले सादे ठंडे पानी से बालों को तब तक धोएं जब तक रंग निकलना बंद न हो जाए। इसके बाद माइल्ड या हर्बल शैम्पू का इस्तेमाल करें। बालों को सुखाने के बाद हेयर मास्क लगाना न भूलें ताकि खोई हुई नमी वापस आ सके।
