- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Know The Recipe Of Making Rajasthans Famous Khoba Roti
500 वर्षों से राजस्थान की शान है फेमस और स्वादिष्ट खोबा रोटी, जानिए इसकी रेसिपी
राजस्थान का फेमस दाल-बाटी और चूरमा और खस्ता कचौरी जिसके दीवाने मिल जाएंगे वहीं पर आज हम राजस्थान की खास डिश में खोबा रोटी की बात कर रहे है।
- Written By: दीपिका पाल

राजस्थान की डिश खोबा रोटी (सौ.डिजाइन फोटो)
Khoba Roti Recipe: राजस्थान विविधताओं से भरा प्रदेश है इसकी संस्कृति हर भारतीय को भांति है। यहां पर पर्यटन के क्षेत्र में राज्य का नाम अव्वल हैं तो देश ही नहीं विदेशों से पर्यटक इस राज्य में घूमने के लिए आते है। घूमने के अलावा राजस्थान खाने के शौकीनों के लिए भी बेहद खास है। यहां का फेमस दाल-बाटी और चूरमा और खस्ता कचौरी जिसके दीवाने मिल जाएंगे वहीं पर आज हम राजस्थान की खास डिश में खोबा रोटी की बात कर रहे है।
जानिए खोबा रोटी की खासियत
यहां पर राजस्थान की खास खोबा रोटी की बात की जाए तो, आटे में नमक, मिर्च और सौंफ मिलाकर बनाई जाने वाली इस रोटी को हर कोई टेस्ट करना पसंद करते है। इसे कोभा, रोथ, रोटला, जड़ी रोटी जैसे नामों से जाना जाता है। जो एक दम राजसी फील देने का काम करती है। यह खोबा रोटी राजस्थान की पाक विशेषज्ञता तो दर्शाने का काम करती है।
500 साल पुराना है खोबा रोटी का इतिहास
यहां पर इस खोबा रोटी के इतिहास की बात की जाए तो, मारवाड़ में इसे 500 साल से प्राचीन माना गया है। कहते हैं जब व्यापारी व्यापार करने के लिए जाते थे तो वे रेगिस्तान से ऊंटों के जरिए पहुंच जाते थे। इसके लिए इतना सफर करने के दौरान उन्हें भूख लगती थी तो वे इस खोबा रोटी को खाते थे। मानना था कि, खाना जल्दी खराब ना हों और खाने में पौष्टिकता बनी रहे। इसके लिए खोबा रोटी की खासियत हैं कि, यह बनने के बाद पांच दिनों तक चल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG: 10th में 43%-12th में आए ग्रेस मार्क्स, सपना डॉक्टर बनने का; बीवाल परिवार के फर्जी मेरिट का पर्दाफाश
राजस्थान में ATS का बड़ा एक्शन, पाक आतंकी शहजाद भट्टी के मंसूबे किए नाकाम, 7 गिरफ्तार
NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
भीलवाड़ा: डेथ-इंश्योरेंस गिरोह का पर्दाफाश, बीमारों की मौत पर नोट बटोरने वाला खौफनाक सिंडिकेट, ऐसे हुआ खुलासा
जानिए खोबा रोटी बनाने की रेसिपी
यहां पर खोबा रोटी बनाने की रेसिपी बेहद आसान हैं इसे इस तरह से बना सकते है..
1- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।
2- फिर एक मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा, घी या तेल, स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
3-फिर पानी डालते हुए आटा गुंथे और आटा को कुछ देर के लिए ढककर रख दें ताकि इसे आसानी से सेट किया जा सके।
4- फिर आटे की लोइयां बनाएं और फिर सूखा आटा छिड़क कर मोटी रोटी बेलें। इस दौरान हल्की आंच पर तवा गर्म करने के लिए रख दें। फिर रोटी तो सेंक लें और उंगली से चिमटी काटते हुए रोटी पर डिजाइन बनाएं।
5- इस दौरान आंच बिल्कुल हल्की रखें। जब दोनों तरफ से रोटी पक जाए और डिजाइन बन जाए तो इसे गैस से उतार लें और ऊपर से बटर लगा लें।
Know the recipe of making rajasthans famous khoba roti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














