डायबिटीज से लेकर आंखों के लिए फायदेमंद है ‘ब्लू टी’, भूल जाएंगे दूध वाली चाय का स्वाद, जानिए रेसिपी
Blue Tea Benefits In Hindi: यह चाय खासकर अपराजिता के फूलों से तैयार होती है जिन फूलों बटरफ्लाई पी फ्लावर कहते हैं। यह फूल भगवान शंकर और विष्णु को चढ़ाए जाते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
ब्लू टी पीने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Blue Tea Benefits in Winter: सर्दी के मौसम की शुरुआत होने लगी है जहां पर हल्की ठंड का अहसास होता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी संक्रमक बीमारियों का सिलसिला भी बढ़ जाता है इससे बचाव के लिए खानपान बेहतर रखना जरूरी है। सर्दियों के मौसम में लोग रजाई से निकलना पसंद नहीं करते है और गर्मागर्म चाय के दीवाने हो जाते है। बदलते मौसम में हर्बल टी का सेवन करने से शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है। इसमें ही शामिल है ब्लू टी यानि नीली चाय।
यह चाय खासकर अपराजिता के फूलों से तैयार होती है जिन फूलों बटरफ्लाई पी फ्लावर कहते हैं। यह फूल भगवान शंकर और विष्णु को चढ़ाए जाते हैं। पूजा के अलावा इन फूलों का फायदा सेहत को भी मिलता है।
जानिए ब्लू टी बनाने का तरीका
आप ब्लू टी को घर पर आसानी से बना सकते है जिसकी रेसिपी यहां पर इस प्रकार है जानते है…
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
- एक कप गर्म पानी में अपराजिता के फूल या टी बैग डालें।
- पांच मिनट तक पकने दें जब तक कि चाय चमकदार नीले रंग की ना हो जाए।
- अब इन फूलों को छान लें और अपना मनचाहा स्वाद डालें।
- चाहे तो इसमें मीठा स्वाद देने के लिए चीनी या शहद मिला सकते हैं।
- अगर मीठा नहीं पीना तो इसे खट्टा स्वाद देने के लिए इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
ये भी पढ़ें- रात की बची बासी रोटी से भूलकर नहीं करें परहेज, शरीर को मिलते है असरदार फायदे
जानिए ब्लू टी पीने के खास फायदे
आप अगर आप ब्लू टी का सेवन कर रहे है तो इसके आपको कई तरह के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1- डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए ब्लू टी का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। इस नीली चाय का सेवन करने से आपके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और मधुमेह और उससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करता है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
2- कई लोग इस चाय का सेवन नियमित रूप से करते है तो उनके मस्तिष्क में फायदा मिलता है। नीली चाय व्यक्ति के अवसाद और चिंता से लड़ने में मदद कर सकती है। इसमें एसिटाइलकोलाइन की मौजूदगी के कारण इसका उपयोग अल्जाइमर रोग के इलाज में भी किया जाता है। इसके अलावा, यह आपके दिमाग को आराम देने और आपके तनाव को कम करने में भी मदद करता है।
3- नीली चाय का सेवन करने से आंखों को भी फायदा मिलता है। अगर आप रोजाना इस हर्बल टी को पीते है तो, आपके आंखों की बीमारियों जैसे रेटिनल क्षति, मैकुलर अपघटन, ग्लूकोमा, धुंधली दृष्टि इत्यादि के विकास के खतरे को कम करता है।
4-आपके शरीर में इम्यूनिटी लेवल बढ़ाने के लिए नीली चाय का सेवन कर सकते है। इसमें टर्नैटिन होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है और आपकी प्रतिरक्षा को बढ़ाता है। इसमें उच्च सूजन-रोधी गुण होते हैं और कुछ अध्ययनों के अनुसार यह आपके शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विकास को भी रोक सकता है।
5-अगर आप मोटापे की समस्या जूझ रहे है और वजन कम करना चाहते है तो, ब्लू टी आपके लिए फायदेमंद होती है। इसमें वसा, कार्बोहाइड्रेट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। यह आपकी भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और जंक फूड के लिए आपकी क्रेविंग को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
