-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know The Benefits Of Eating Stale Bread
Basi Roti Ke Fayde: रात की बची बासी रोटी से भूलकर नहीं करें परहेज, शरीर को मिलते है असरदार फायदे
- Written By: दीपिका पाल
Basi Roti Khane Se Kya Hota Hai: रातभर की रोटियां ठंडी हो जाती है तो खाने में अच्छी नहीं लगती है लेकिन कई लोग इसे खाने के फायदों के बारे में नहीं जानते है। बासी रोटिया खाने से कई सेहत के लाभ मिलते है।

बासी रोटी खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Basi Roti Khane Ke Fayde Aur Nuksan: भारतीय रसोई में तैयार पारंपरिक पकवान रोटी हर किसी के लिए अहम होती है। चावल के साथ रोटी का सेवन करना हर कोई पसंद करते है। रोटी खाने की जरूरत होती है तो वहीं पर इसका सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और फाइबर प्राप्त होता है। रात में रोटी बचने के बाद लोग इसे फेंक देते है या किसी जानवर को दे देते है। रातभर की रोटियां ठंडी हो जाती है तो खाने में अच्छी नहीं लगती है लेकिन कई लोग इसे खाने के फायदों के बारे में नहीं जानते है। रोटी को डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते है जो इस प्रकार है…
डाइट में शामिल करने से मिलते है फायदे
अगर आप अपनी डाइट में बासी रोटी को शामिल करते है तो आपको इसके कई तरह के फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1-पाचन के लिए
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
बासी रोटी का सेवन करने से पाचन स्वास्थ्य सही रहता है। इसकी वजह है कि, रोटी में फर्मेंटेशन के दौरान बनने वाला स्टार्च एक प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। बासी रोटी खाने से लाभ मिलता है कि, ये लाभकारी आंत बैक्टीरिया को पोषण देने का काम करता है। यह आंत के माइक्रोबायोम को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। वहीं पर बासी रोटी खाने से कब्ज, पेट की सूजन और गैस जैसी समस्याएं भी ठीक हो जाती हैं।
2- ब्लड शुगर कंट्रोल
ब्लड शुगर या डायबिटीज की बीमारी के लिए बासी रोटी फायदेमंद होती है। अगर आप बासी रोटी को खान-पान का हिस्सा बनाते हैं तो आपका ब्लड शुगर नियंत्रित रह सकता है। इससे मधुमेह के इलाज में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कहते है कि, रोटियों को रातभर रखने से वे एक हल्की फर्मेंटेशन प्रक्रिया से गुजरती हैं, जिससे प्रतिरोधी स्टार्च बढ़ जाता है। यह एक प्रकार का फाइबर होता है, जो पाचन को धीमा करता है और ब्लड शुगर में तेजी से वृद्धि को रोकता है। अगर आप इसका फायदा सही तरीके से लेना चाहते है तो, रोटियों को ठंडे दूध में डुबाकर खाएं।
3- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए
अगर आप सुबह के समय नाश्ते में बासी रोटियां खाते है तो, यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। जब रोटी फर्मेंटेशन प्रक्रिया से गुजरती है तो प्रीबायोटिक्स के निर्माण को बढ़ावा मिलता है। यहां पर बासी रोटी खाने से लाभ भी यह मिलता है कि, आंत बैक्टीरिया को पोषण देने का काम करते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।बासी रोटी को डाइट का हिस्सा बनाने से आप बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे और उनसे लड़ भी सकेंगे।
4- पोषक तत्व मिलते हैं भरपूर
अगर आप रोजाना सुबह बासी रोटियों का सेवन करते है तो, इससे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते है। दरअसल इन रोटियों में मौजूद स्टार्च प्रतिरोधी स्टार्च बनाता है, जो लाभकारी आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा बासी होने के बाद रोटियों में कार्ब्स कम हो जाते हैं, जिससे पोषण बेहतर तरीके से अवशोषित होता है।
ये भी पढ़ें-फैशन ही नहीं सुकूनता का अनुभव कराता है कॉटन, आज कपास दिवस पर जानिए सूती कपड़ों के फायदे
5- वजन घटाने के लिए
जो लोग वजन घटाने के लिए प्रयास कर रहे है ऐसे लोगों के लिए बासी रोटियां खाना फायदेमंद होता है।बासी रोटियों में स्टार्च और फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे तृप्ति की भावना बढ़ती है। इसे खाने से भूख कम लगती है, जिससे आपके द्वारा खाई गई कैलोरी की मात्रा भी कम हो जाती है। इसके अलावा बासी रोटी, वाटर रिटेंशन घटाने का काम करती है।
बासी रोटी खाने के नुकसान
जिस तरह से बासी रोटी खाने के फायदों के बारे में आपने जान लिया इसके नुकसान भी होते है।
- बासी रोटी में फफूंद के पनपने के कारण एलर्जी, श्वसन संबंधी समस्याएं और इंफेक्शन हो सकता है,ऐसे में बासी रोटी को खाने से पहले चेक करना जरूरी है।
- बासी रोटी अपने पोषक तत्वों को खो देती है और फायदे करने वाले बैक्टीरिया को कम करके आंत के स्वास्थ्य (Gut Health) पर नेगेटिव प्रभाव डालती है।
Know the benefits of eating stale bread
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














