-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Keep The Root Of Aparajita Plant In The Safe Of Your Home Or Office There Will Never Be Shortage Of Money
अपने घर या ऑफिस की तिजोरी में रखें ‘इस’ पौधे की जड़, कभी नहीं होगी धन की कमी
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: वास्तु-शास्त्र में कुछ पौधों को शुभ और पवित्र माना जाता है। इसमें ‘अपराजिता’ का पौधा भी शामिल है। वास्तु- शास्त्र के अनुसार, घर में सही दिशा में अपराजिता का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु, शनिदेव और भगवान शिव को अपराजिता का नीला फूल चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता है।
घर में अपराजिता का पौधा होने से सुख-शांति, धन लाभ के साथ घर के हर सदस्य को तरक्की मिलती है। आइए जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की किस दिशा और किस दिन अपराजिता का पौधा लगाना है शुभ।
सम्बंधित ख़बरें
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
Vastu Tips: झाड़ू से जुड़ी इन 5 गलतियों से हो सकती है आपके घर की लक्ष्मी नाराज, जानिए वास्तु के नियम
Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना बढ़ सकती हैं आर्थिक परेशानियां और तनाव
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उनको शंखपुष्पी के फूल अर्पित किए जाएं तो उनकी कृपा प्राप्त होती है। इस पौधे के नीले रंग के फूल भगवान विष्णु की पूजा में चढ़ाना शुभ माना जाता है। इस पौधे के फूल सफेद रंग के भी होते हैं, जिनको शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित किए जाएं तो घर में धन का आगमन बढ़ता है और समृद्धि आती है। वहीं, महादेव की पूजा में शंखपुष्पी के नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इससे भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं।
माना जाता है कि ये पेड़-पौधे जितनी तेजी से बढ़ेंगे उतनी ही तेजी से घर में सुख-समृद्धि के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। इसके साथ ही भगवान शिव, विष्णु जी के साथ मां लक्ष्मी का आगमन घर में होगा। इन्हीं पौधों में से एक है अपराजिता का पौधा। अपराजिता के पौधे में कई तरह के फूल होते हैं। लेकिन घर में नीले रंग के फूल वाला अपराजिता का पौधा लगाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
कहते हैं, अपराजिता यानी शंखपुष्पी के पौधे की जड़ को पूजा करने के बाद तिजोरी में रख देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा से तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती है। वहीं, इसकी जड़ को घर के पूजा स्थल में रखकर पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस पौधे को हमेशा ईशान कोण में लगाना चाहिए। वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार में अपराजिता का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए मुख्य द्वार के दाएं ओर अपराजिता का पौधा लगा सकते हैं।
Keep the root of aparajita plant in the safe of your home or office there will never be shortage of money
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














