सर्दियों में सही वेंटिलेशन नहीं मिलने से बढ़ सकती है हेल्थ प्रॉब्लम्स, इन टिप्स के जरिए रखें ख्याल
Poor Ventilation Health Risks; सर्दियों में अक्सर लोग घर की सभी खिड़कियों और दरवाजे को बंद कर लेते है इस वजह से घर में किसी को भी सही वेंटिलेशन नहीं मिल पाता है।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों में वेंटिलेशन नहीं मिलने से समस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips in winter: सर्दियों का मौसम चल रहा है तो वहीं पर बदलते वातावरण में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस ठंड के मौसम में सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है नहीं तो कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती है। ठंड के मौसम में लोग तापमान में उतार- चढ़ाव की वजह से घर में कैद होकर रहना ही पसंद करते है। सर्दियों में अक्सर लोग घर की सभी खिड़कियों और दरवाजे को बंद कर लेते है इस वजह से घर में किसी को भी सही वेंटिलेशन नहीं मिल पाता है।
जब हम प्राकृतिक हवा के प्रकोप में नहीं आते है तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं पनपने लगती है। इस तरह अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो इन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचे रह सकते है।
इस तरह के लक्षण आते है नजर
यहां पर अगर आपको सही वेंटिलेशन या ताजी हवा नहीं मिल पाती है तो इसकी वजह से घर के अंदर ताजी हवा न आने से कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने लगती है। कमरा बंद रहने की वजह से व्यक्ति को सिर दर्द, घबराहट, थकान और नींद न आना जैसी समस्याएं हो सकती है। वहीं पर इसके अलावा ठंड के मौसम में कमरे में नमी भी बढ़ जाती है। इसमें नमी बढ़ने से फंगल इन्फेक्शन, एलर्जी और सांस से जुड़ी दिक्कतों का खतरा भी बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से कैसे मिलेगा छुटकारा? चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए
Workout In Summer: बढ़ती गर्मी में वर्कआउट करना सही है या खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट की राय
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की एक नई और बड़ी रिसर्च, लंबे समय तक जियेंगे Brain Tumor के मरीज
इसके साथ ही अगर सर्दियों में घर में सही वेंटिलेशन नहीं होता, तो बंद कमरे में जमा धुआं और धूल के महीन कण फेफड़ों में जलन पैदा कर सकते हैं. इससे खांसी, घुटन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
जानिए कैसे करें बचाव
सर्दियों में इस समस्याओं से बचने के लिए कुछ बचाव के उपाय अपनाने चाहिए, जो इस प्रकार है…
1- इस समस्या के लिए डॉक्टर सलाह देते है कि, सर्दियों में में कम से कम रोजाना कुछ समय के लिए आप खिड़की या दरवाजा को जरूर खोलें। इस तरीके को अपनाने से ताजी हवा घर के अंदर आती है। वहीं पर जो हवा घर के अंदर है वह बाहर निकलती है। वहीं पर कमरे का वातावरण भी सही रहता है। घर में मौजूद लोगों को साफ हवा के साथ ही पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी मिल पाती है।
ये भी पढ़ें- दादी नानी का आजमाया नुस्खा: भीमसेनी कपूर खाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानें सही तरीका
2- सर्दियों में हवा को रोक नहीं देना चाहिए इसके लिए घर के माहौल को स्वस्थ बनाकर रखें। सही वेंटिलेशन से वातावरण भी हेल्दी ही रहता है।
