दादी नानी का आजमाया नुस्खा: भीमसेनी कपूर खाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानें सही तरीका

Bhimseni Kapoor Benefits: भीमसेनी कपूर शरीर के लिए फायदेमंद होता है जो पाचन से लेकर स्किन तक से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हालांकि इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
दादी नानी का आजमाया नुस्खा: भीमसेनी कपूर खाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानें सही तरीका
भीमसेनी कपूर (सौ. फ्रीपिक)
Updated on

Bhimseni Kapoor Uses: कपूर हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसका उपयोग पूजा के दौरान आरती में किया जाता है। कपूर अपनी खुशबू से सिर्फ घर को महकाता नहीं है बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर के बारे में सब जानते हैं लेकिन खाने वाले कपूर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

बता दें कि खाने वाला कपूर पूजा वाले कपूर से बिल्कुल अलग होता है। जिसे भीमसेनी कपूर के नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर खाने में होता है। इसको खाने से शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

पाचन में समस्या

भीमसेनी कपूर पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। जिन लोगों को गैस, अपच, पेट दर्द या कब्ज की समस्या रहती है। उन्हें सीमित मात्रा में इसका सेवन लाभ पहुंचा सकता है। यह पेट में जमी गैस को बाहर निकालने और भोजन को पचाने में सहायक माना जाता है।

सर्दी-खांसी की समस्या

भीमसेनी कपूर सर्दी-खांसी और सांस से जुड़ी परेशानियों में भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व बलगम को ढीला करने में मदद करते हैं। जिससे खांसी और जकड़न में राहत मिलती है। कुछ लोग इसे गुनगुने पानी या शहद के साथ लेने की सलाह देते हैं।

वजन कम करना

शरीर के बढ़ते वजन से परेशान हैं तो भीमसेनी कपूर का प्रयोग कर सकते हैं। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने के साथ-साथ कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

ब्लड सर्कुलेशन

इसकी मदद से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे हार्ट संबंधित समस्याएं कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह स्किन पर भी निखार लाने का काम करता है।

खाने का सही तरीका

भीमसेनी कपूर शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है लेकिन इसे सही तरीके से खाना जरूरी है। इसका सेवन गर्म पानी में मिलाकर या फिर खाने की चीजों में मिलाकर करना चाहिए। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से फायदा मिल सकता है।

सेवन का सही तरीका यह माना जाता है कि एक चुटकी से भी कम मात्रा में डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह से ही इसका इस्तेमाल किया जाए। गर्भवती महिलाएं या बच्चे और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोग इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के आधार पर है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। navbharatlive.com  इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com