गर्मी के लिए वरदान से कम नहीं है सत्तू, जानिए इसके फायदे और जानें कैसे बनाएं सत्तू
Health Benefits Of Sattu: गर्मी के मौसम में सत्तू शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है। जानिए सत्तू के जबरदस्त फायदे।
- Written By: सीमा कुमारी
सत्तू का सेवन वरदान (सौ.सोशल मीडिया)
Sattu Drink For Summer: गर्मी ने दस्तक दे दी है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में शरीर को ठंडक और भरपूर ऊर्जा देना बेहद ज़रूरी हो जाता है। अगर आप भी इस तपती गर्मी में खुद को फ्रेश और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में सत्तू के शरबत को शामिल कर सकते है।
गर्मियों में सत्तू का सेवन वरदान
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में सत्तू का सेवन सेहत के लिए वरदान माना जाता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के कारण इसे इंडियन सूपरफूड का दर्जा मिला हुआ है। कभी बिहार, प. बंगाल और उत्तर प्रदेश में प्रचलित सत्तू अब देश ही नहीं विदेशों में भी तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है।
सत्तू का सेवन से होने वाले फायदे
पोषक तत्वों का खजाना
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सत्तू को पोषक तत्वों का खजाना भी कहा जाता है। इसमें आयरन, मैगजीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई महत्वपूर्ण खनिज के साथ-साथ इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर भी होता है। जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
गर्मियों में रोज सत्तू पीने से क्या फायदे है?
सत्तू एक पारंपरिक भारतीय आहार है जो गर्मी के मौसम में ताजगी और स्वास्थ्य का खजाना साबित होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बेहद लाभकारी भी है। यह शरीर को ठंडक, ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जो हर उम्र और वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना सत्तू का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर रखता है।
सत्तू कैसे तैयार किया जाता है?
पोषक तत्वों से भरपूर सत्तू का सेवन भारत के कई राज्यों में खासा लोकप्रिय है। खासतौर पर, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में सत्तू का रोजाना सेवन किया जाता है। इसे मुख्य रूप से चना, गेहूं, जौ जैसे अनाजों को भूनकर पीसकर तैयार किया जाता है।
यह भी पढ़ें:–सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के क्या फायदे हैं? यहां जानिए और आज़मा कर देख भी लीजिए
क्या पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए फायदेमंद है सत्तू?
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सत्तू में ठंडक देने वाले गुण मौजूद है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम, जिससे पाचन क्रिया सुधरती है। फाइबर मल त्याग को नियमित रखता है, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है।
