कोहनी के कालापन से परेशान? यह आसान नुस्खा चुटकियों में करेगा दूर
Kohni Skin Care Remedies: अगर आप कोहनी के कालापन से परेशान हैं, तो यह आसान और असरदार नुस्खा अपनाएं। कुछ ही समय में आपकी कोहनी का रंग साफ और चमकदार नजर आने लगेगा।
- Written By: सीमा कुमारी
कोहनी का कालापन कैसे दूर करें(सौ.सोशल मीडिया)
How To Remove Elbows Darkness: हम अक्सर अपने चेहरे और हाथों की देखभाल तो कर लेते हैं, लेकिन अपनी कोहनियों की सफाई और देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आपकी कोहनी की स्किन ड्राई और पपड़ीदार बन गई है, तो ये उपाय आपके काम आ सकता है। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस घरेलू उपाय को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कोहनी का कालापन कैसे दूर करें?
कोहनी का कालापन कैसे दूर करें?
पेट्रोलियम जेली और हल्दी का करें इस्तेमाल
कोहनी का कालापन दूर करने के लिए पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच पेट्रोलियम जेली निकाल लें। अब इसमें हल्दी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
हल्दी और पेट्रोलियम जेली को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट का इस्तेमाल कर आप कोहनी का कालापन दूर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
Anti-Ageing Yoga: बढ़ती उम्र की रफ्तार को धीमा करने में मदद कर सकते हैं ये 3 योगासन, भीतर से आएगा निखार
इस पेस्ट का इस्तेमाल कैसे करें?
इस पेस्ट को आप अपनी कोहनी पर अच्छी तरह से लगा लें। इस पेस्ट को लगाने के बाद 30 मिनट तक इसे छोड़ दें। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप इस पेस्ट को रातभर लगाकर छोड़ सकते हैं। रातभर कोहनी पर पेस्ट लगाने से जल्दी असर दिख सकता हैं। पोस्ट को कोहनी पर 30 मिनट या रातभर लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
-
स्किन की रंगत को निखारती
कुछ हफ्तो में आपको पॉजिटिव असर दिखना शुरू हो जाएगा। कालापन हटने में महीने का समय लग सकता है। कोहनी का कालापन आसानी से दूर नहीं होता है। पेट्रोलियम जेली स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करती है।
हल्दी टैनिंग को कम करने में मददगार होती है। हल्दी और पेट्रोलियम जेली स्किन की रंगत को निखारती है। अगर आप कोहनी का कालापन दूर करना चाहते हैं तो आप पेट्रोलियम जेली और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते है।
यह भी पढ़ें:-खरबूजे के बीज फेंकने से पहले इस ख़बर को पढ़ लीजिए, खासियतें जानकर हैरान रह जाएंगे
-
संतरे का छिलका
नारियल तेल में संतरे के छिलकों को मिलाकर कोहनी और घुटने पर लगाकर छोड़ दें। 2 मिनट बाद इससे अच्छे से मसाज करें और तेल को सूख जाने दें और छिलके को एक कपड़े की मदद से छाड़कर अलग कर दें। दिन में 2 बार इसे जरूर करें। आपको कुछ दिनों में ही अंतर समझ आने लगेगा।
-
नींबू और चीनी
एक नींबू को आधा काटकर उस पर चीनी डालें और कोहनी पर 10 मिनट तक रगड़ें। यह डेड स्किन को हटाकर रंग साफ़ करता है।
