Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेहत से जुड़ा होता है हर धातुओं के बर्तन का नाता, जानिए इनके फायदे और नुकसान के बारे में

Benefits of Metal Utensils: आयुर्वेद में भी यह बताया गया है कि किस धातु के बर्तन में भोजन करना शरीर के लिए कितना लाभदायक या हानिकारक हो सकता है। हर बर्तन में खाना खाने से अलग तरह के गुण मिलते है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Oct 10, 2025 | 01:54 PM

बर्तनों का सेहत से नाता (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Metal Utensils Uses for Health: हमारी घर की रसोई से सेहत का नाता होता है क्या आप जानते है? रसोईघर में पकने वाला खाना जिस तरह से हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार होता है वैसे ही इसमें इस्तेमाल होने वाले बर्तन होते है। यहां पर बर्तन सिर्फ खाना पकाने या खाने के लिए नहीं होते, बल्कि ये हमारी सेहत पर भी गहरा असर डालते हैं।

आयुर्वेद में भी यह बताया गया है कि किस धातु के बर्तन में भोजन करना शरीर के लिए कितना लाभदायक या हानिकारक हो सकता है। हर बर्तन में खाना खाने से अलग तरह के गुण मिलते है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते है।

जानिए हर बर्तन के सेहत के लिए फायदे और नुकसान

यहां पर खाना खाने के लिए बर्तन का इस्तेमाल करते है इसके फायदे और नुकसान इस प्रकार है…

1- सबसे पहले बात करते हैं सोने के बर्तन की, इस बर्तन में खाना खाने के भी फायदे होते है। सोना शरीर में ऊर्जा का संचार करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। इसमें खाया गया भोजन शरीर को पोषण देता है और इम्युनिटी मजबूत बनाता है। हालांकि, सोना बहुत महंगा होता है, इसलिए इसका रोज़ाना प्रयोग संभव नहीं है।

2-चांदी के बर्तनों में खाना खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और यह बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करती है। वहीं पर ध्यान रखने की बात है कि, हर प्रकार का भोजन चांदी में नहीं खाया जा सकता, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही उपयोग करना चाहिए।

3- इसके अलावा कांसे के बर्तन की बात करें तो, आयुर्वेद में अत्यंत लाभदायक माने गए हैं। यह पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं, गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करते हैं। यहां पर ध्यान रखने वाली बात यह है कि, दूध या खट्टी चीजें कांसे में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है।

4-तांबे के बर्तन भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें रखा पानी पीने से शरीर से डिटॉक्स होता है। यह बर्तन शरीर से टॉक्सिक पदार्थो को निकालने में मदद करता है और लीवर को मजबूत बनाता है। लेकिन तांबे के बर्तनों में दाल या दूध जैसी चीजें नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

5-पीतल के बर्तन में खाना खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं, लेकिन इनमें रखे गए दूध या घी जल्दी खराब हो जाते हैं।

6- लोहे के बर्तन में भोजन करना भी काफी अच्छा माना जाता है। कहते है इन बर्तनों में खाना खाने से आयरन की कमी पूरी होती हैं और खून में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन इनका संपर्क खट्टी चीजों से नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे जंग लगने का खतरा रहता है।

ये भी पढ़ें- डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है ये हरी दाल

7-आजकल सबसे ज्यादा प्रयोग में आने वाले स्टील के बर्तन टिकाऊ और सुरक्षित होते हैं, लेकिन इनसे कोई विशेष स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलता। वहीं, एल्युमिनियम के बर्तन हल्के और सस्ते जरूर हैं, परंतु लंबे समय तक इनके इस्तेमाल से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। एल्युमिनियम शरीर में जमा होकर अल्ज़ाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाता है।

8- साथ ही मिट्टी के बर्तन में खाना खाना भी स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। दरअसल मिट्टी के बर्तन सबसे प्राकृतिक और पारंपरिक विकल्प हैं। इनमें पका खाना स्वादिष्ट होता है और यह ठंडक बनाए रखते हैं। वहीं पर इन मिट्टी के बर्तन की बात करें तो, यह काफी नाजुक होते हैं और जल्दी टूट सकते हैं।

आईएएनएस के अनुसार

Know which utensils will increase your age and immunity

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2025 | 01:54 PM

Topics:  

  • Health News
  • Healthy Tips
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

भूलकर भी नहीं फेंके पुरानी और बेकार चीजें, दीवाली के लिए इन आइडियाज से तैयार करें डेकोरेशन के आइटम्स

2

छोटे से अंडे में छिपा है पूरी सेहत से लेकर चेहरे की सुंदरता का फंडा, जानिए कैसे करें रूटीन में शामिल

3

क्या जमकर एक्सरसाइज करने के बाद भी कम नहीं होता है वजन, तो जानिए अपनी बॉडी शेप के अनुसार सही कसरत

4

क्या आप भी है डिप्रेशन की चपेट में, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए वजह और बचाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.