-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know When And How Much Water You Need To Drink To Stay Healthy
आयुर्वेद में पानी को कहते है ‘औषधि’, जान लें स्वस्थ रहने के लिए कब और कितना पानी पीना होता है जरूरी
- Written By: दीपिका पाल
Drinking Water Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही समय और उचित मात्रा में पानी बड़ा लाभदायक माना गया है। पानी भले ही हमारी सेहत के लिए जरूरी है लेकिन इसे कब और कितना पीना चाहिए।

स्वस्थ रहने के लिए कितना पीएं पानी (सौ. सोशल मीडिया)
Drinking Water Time: सेहत के लिए पानी पीना बेहद जरूरी होता है। हमारे शरीर की सबसे पहली जरूरत पानी है इसके बिना कुछ भी नहीं। पानी को आयुर्वेद में ‘औषधि’ के रूप में मानते है तो जानकारी होगी कि, हमारा शरीर 70 फीसदी पानी से बना है। शरीर में पानी की पूर्ति हमेशा होना चाहिए नहीं तो आपको कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सही समय और उचित मात्रा में पानी बड़ा लाभदायक माना गया है। पानी भले ही हमारी सेहत के लिए जरूरी है लेकिन इसे कब और कितना पीना चाहिए इसकी जानकारी नहीं होती है।
कई बीमारियों का हल है पानी
आयुर्वेद में पानी को लेकर कहा गया है कि, पानी को शरीर के पांच तत्वों में शामिल किया गया है। अगर आप सही समय पर सही मात्रा में पानी पीते है तो आपकी कई तरह की बीमारियों का हल होता है। पानी केवल प्यास बुझाने ही नहीं बल्कि ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने, शरीर की गंदगी को बाहर निकालने, शरीर के तापमान को सही बनाए रखने, गुर्दे और किडनी का सही संचालन करने, पाचन शक्ति बढ़ाने और मस्तिष्क को ठीक से काम करने में मदद करता है। मस्तिष्क का करीब 80 फीसदी हिस्सा ही पानी से बना है। कुल मिलाकर यह शरीर के जरूरी अंगों को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है।
पानी की कमी से होती है यह बीमारी
अगर शरीर में पानी की मात्रा की पूर्ति सही तरीके से नहीं होती है तो कई तरह की हेल्थ समस्याएं हो सकती है। इन हेल्थ समस्याओं में चिड़चिड़ापन, यूरिन इंफेक्शन, पथरी, मांसपेशियों में जकड़न, थकान और याद्दाश्त में कमी जैसी बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। इन प्रकार की समस्याएं में पानी किस तरह से पीना चाहिए और पानी पीने के क्या नुकसान होते है इसके बारे में बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Colour psychology In Fashion: मूड के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, जानिए कौन-सा कलर देगा आत्मविश्वास और सुकून
Post Workout Shower Benefits: वर्कआउट के बाद नहाना क्यों जरूरी है? जानें इसके 5 वैज्ञानिक फायदे
Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके
Rakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स
जानिए गर्म पानी पीने के फायदे
यहां सुबह के समय गर्म पानी पीने के कई फायदे होते है जिसके बारे में कम लोगों को जानकारी होती है। बदलते मौसम में कफ, जुखाम या सर्दी की समस्या बढ़ जाती है इसके लिए आपको गर्म पानी पीना चाहिए।इतना गर्म पानी पीएं जो पेट और स्किन को नुकसान न पहुंचाए। ज्यादा गर्म पानी पीने से त्वचा शुष्क हो जाती है और छाले होने की संभावना भी रहती है। कहा जाता है कि, गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। वैसे तो हर पानी को उबालने के बाद ठंडा होने पर ही पीना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 3.7 लीटर और महिलाओं को 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें- सावधान ! क्या आप भी करते है वायरलेस हेडफोन का इस्तेमाल, सुनने की क्षमता को हो सकता है खतरा
जानिए हर्बल पानी पीने के फायदे
सेहत के नजरिए से हर्बल पानी पीना बेहतर होता है। इस तरह से हर्बल पानी पानी से कई बीमारियों का हल होता है। हर्बल पानी में आप किस पात्र में पानी पी सकते है। इसके लिए तांबे के बर्तन में पानी पीना अच्छा होता है। सुबह खाली पेट तांबे के बर्तन में पानी पीने से तीनों दोष संतुलित रहते हैं और ये पेट के लिए किसी टॉनिक की तरह काम करता है, लेकिन सर्दियों में इसे लेने से बचें, क्योंकि ये ठंडा होता है। आयुर्वेद में खाना खाने के बाद गर्म पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना गया है। खाना खाने के 30 मिनट बाद हल्का गर्म पानी थोड़े-थोड़े अंतराल में पीते रहना चाहिए, इससे जठराग्नि बढ़ती है और पाचन क्रिया तेजी से होती है।
Know when and how much water you need to drink to stay healthy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक
Jul 14, 2026 | 06:43 PMजबलपुर: मिलावटखोर घर में बना रहा था नकली DAP, कृषि विभाग में छापा मारकर जब्त की 22 बोरी नकली खाद
Jul 14, 2026 | 06:36 PM20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही वापसी
Jul 14, 2026 | 06:35 PMरथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
Jul 14, 2026 | 06:34 PM19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
Jul 14, 2026 | 06:30 PMपंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सुनवाई छह सप्ताह के लिए स्थगित; लंबित मामले का दिया हवाला
Jul 14, 2026 | 06:28 PMBihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
Jul 14, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














