Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सेहत के लिए सुपरफूड होते है कद्दू के बीज, जानिए फायदे-नुकसान और सेवन करने का तरीका

Benefits of Pumpkin Seeds: अगर आप कद्दू के बीज का सेवन करते है तो, पाचन सुधारने और कमजोरी दूर करने के लिए उपयोगी माना गया है। दरअसल कद्दू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर पाया जाता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 31, 2025 | 03:42 PM

कद्दू के बीज खाने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Advantages and Disadvantages of Pumpkin Seeds: सब्जियों में वैसे तो कई सब्जियां है लेकिन कद्दू की सब्जी की बात अलग होती है। सब्जी के अलावा कद्दू को अन्य तरीके से लोग खाते है। सब्जी बनाने के दौरान हम कद्दू के बीज को फेंक देते है। कई लोग नहीं जानते है कि, कद्दू के बीज सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद है। अगर आप कद्दू के बीज का सेवन करते है तो, पाचन सुधारने और कमजोरी दूर करने के लिए उपयोगी माना गया है। दरअसल कद्दू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति शरीर में होती है।

जानिए कद्दू के बीज खाने के फायदे

कद्दू के बीज खाने के कई सारे फायदे मिलते है जो सेहत के लिए जरूरी है।

1- अगर आप कद्दू के बीज का सेवन करते है तो दिल की सेहत आपकी बेहतर होती है। कद्दू खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।

सम्बंधित ख़बरें

Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए

Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी

Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें

National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे

2- कद्दू के बीज खाने से पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। इसके अलावा शरीर को फाइबर की मात्रा अच्छी तरह से मिल पाती है। पेट को लंबे समय तक भरा महूसस कराते है।

3-कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफेन नामक अमीनो एसिड होता है, जो अच्छी नींद को बढ़ाने का काम करता है। जिन लोगों को नींद न आने की समस्या है वे कद्दू के बीज का सेवन कर सकते है।

4- कद्दू के बीजों में जिंक की ज्यादा मात्रा टेस्टोस्टेरोन लेवल को संतुलित करती है और प्रोस्टेट हेल्थ को मदद मिलती है।

5- कद्दू के बीज डायबिटीज रोगियों के लिए भी बेहतर होते है। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ये डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित होते हैं।

6- फाइबर और प्रोटीन से भरपूर कद्दू के बीज वजन घटाने के लिए काम करते है।

कद्दू बीज खाने का तरीका

कद्दू के बीज का सेवन करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आप इस प्रक्रिया को अपना सकते है…

1- रोजाना 1 से 2 टेबल स्पून कद्दू के बीज खाना सही होता है।
2- कद्दू के बीज को आप भूनकर, कच्चा, चूर्ण बनाकर, स्मूदी या सलाद में मिलाकर भी खा सकते है।
3- नाश्ते में आप कद्दू के बीज को शामिल कर सकते है।
4- कद्दू के बीज छोटे होते है लेकिन स्वाद के लिए सबसे बेहतर माने जाते है।

ये भी पढ़ें- 30 दिन के ‘No Sugar Challenge’ से होगा कमाल, वजन घटेगा और दिल रहेगा खुशहाल

जानिए कद्दू के बीज खाने के नुकसान

कद्दू के बीज सेवन करने के जितने फायदे है उतने नुकसान भी है।

1-कद्दू के बीज को सामान्य तरीके से कम ही खाना चाहिए। बहुत ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है, क्योंकि इनमें फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है.
2- कद्दू के बीज को ज्यादा खाने से कुछ लोगों को एलर्जी जैसे स्किन रैश, खुजली या सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
3- आप कद्दू के बीज का सेवन करते है तो आपके पेट फूलने की शिकायत हो सकती है। कोशिश करें कि, इसका सेवन ज्यादा मात्रा में न करें।
4- अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं या दवाएं ले रहे हैं, तो सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Know the advantages and disadvantages of consuming pumpkin seeds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 09:19 AM

Topics:  

  • Health News
  • Lifestyle News
  • Pumpkin Seeds

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.