क्या आप भी फेंक देते हैं रोज डे का गुलाब? जानें पार्टनर के दिए फूलों को सालों तक स्टोर करने का अनोखा तरीका
Rose Day Flowers DIY: रोज डे पर पार्टनर द्वारा दिया गया गुलाब सिर्फ एक फूल नहीं बल्कि प्यार और यादों की निशानी होता है। लेकिन अक्सर कुछ दिनों बाद ये फूल मुरझाकर फेंक दिया जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
हाथ में गुलाब पकड़े कपल या सूखे गुलाब को संभालकर रखती महिला (सौ. एआई)
Ideas To Preserve Roses: वैलेंटाइन वीक के पहले दिन यानी रोज डे पर मिले गुलाब भावनाओं से भरे होते हैं। लेकिन अफसोस ये कुछ ही दिनों में सूख जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके प्यार की यह निशानी हमेशा ताजी और खूबसूरत बनी रहे तो इन खास प्रिजर्वेशन तकनीकों को आजमा सकते हैं।
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे को लाल, पीले और गुलाबी गुलाब देकर अपने दिल का हाल बताते हैं। लेकिन समस्या तब आती है जब दो-तीन दिन बाद ये फूल सूखने लगते हैं। अधिकतर लोग इन्हें कचरे में फेंक देते हैं लेकिन अगर आप इन फूलों को अपनी यादों की किताब में सालों-साल तक सहेजना चाहते हैं तो कुछ तरीकों को अपना सकते हैं।
फोटो फ्रेम में रखें
यह सबसे पुराना और आसान तरीका है। गुलाब को किसी भारी और मोटी किताब (जैसे डिक्शनरी) के बीच में रखें। ध्यान रहे कि पंखुड़ियां आपस में मुड़े नहीं। इसे करीब 2-3 हफ्तों के लिए छोड़ दें। जब सारा मॉइस्चर निकल जाएगा तो यह एक खूबसूरत फ्लैट रोज बन जाएगा जिसे आप फोटो फ्रेम या ग्रीटिंग कार्ड में लगा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
सिलिका जेल
अगर आप चाहते हैं कि गुलाब का आकार और रंग बिल्कुल वैसा ही रहे जैसा वह पहले दिन था तो सिलिका जेल का उपयोग करें। एक एयरटाइट कंटेनर में सिलिका जेल भरें और उसमें गुलाब को सीधा खड़ा कर दें। ऊपर से और जेल डालें ताकि फूल पूरी तरह ढक जाए। एक हफ्ते बाद आपका गुलाब बिल्कुल फ्रेश लेकिन सूखा हुआ निकलेगा। यह तरीका प्रोफेशनल डेकोरेशन के लिए बेस्ट है।
यह भी पढ़ें:- Men’s Fashion: इस वैलेंटाइन डेट पर दिखना है हैंडसम हंक? ट्राई करें ये स्टाइलिश कलर कॉम्बिनेशन
गुलाब को प्रिजर्व करते हुए तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
हवा में सुखाना
गुलाब के डंठल को धागे से बांधें और उसे किसी अंधेरी और सूखी जगह पर उल्टा लटका दें। उल्टा लटकाने से फूल की आकृति खराब नहीं होती। 10-15 दिनों में फूल पूरी तरह सूख जाएगा। इस ड्राइड रोज को आप वास में सजाकर विंटेज लुक दे सकते हैं।
ग्लिसरीन ट्रीटमेंट
यह तरीका फूलों को लचीला बनाए रखता है। एक हिस्सा ग्लिसरीन और दो हिस्से गर्म पानी मिलाएं। गुलाब की टहनी को तिरछा काटकर इस मिश्रण में डाल दें। कुछ दिनों में फूल ग्लिसरीन सोख लेगा। इससे पंखुड़ियां सूखने के बाद भी सख्त नहीं होगी और अपनी चमक बनाए रखेंगी।
रेजिन आर्ट
आजकल यह ट्रेंड काफी पॉपुलर है। आप अपने गुलाब को लिक्विड रेजिन के सांचे में डालकर उसे एक पेपरवेट या शोपीस का रूप दे सकते हैं। रेजिन के अंदर बंद होने के बाद फूल कभी खराब नहीं होगा और यह आपके डेस्क पर हमेशा प्यार की याद दिलाता रहेगा।
गुलाब को सहेजने के बाद उन पर हल्का सा हेयर स्प्रे छिड़क दें। इससे पंखुड़ियां झड़ती नहीं हैं और उनमें हल्की चमक बनी रहती है।
