सुबह खाली पेट कद्दू के बीज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, यह बीज है या Good Health का Master Key

कद्दू के बीजों का सेवन करने से आप हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट कद्दू के बीज खाने से ढेरों फायदे मिल सकते हैं। इसलिए आप अपनी सुबह की डाइट में कद्दू के बीज को शामिल कर सकते हैं।
सुबह खाली पेट कद्दू के बीज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, यह बीज है या Good Health का Master Key
कद्दू के बीज खाने के फायदे(सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Pumpkin Seeds Benefits: कई लोग कद्दू का नाम सुनते ही मुंह बिचकाने लगते हैं। आपको बता दें, कद्दू के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हेल्दी खाने से करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा और शरीर एक्टिव बना रहता है। इसके लिए आप अपनी सुबह की डाइट में कद्दू के बीज को शामिल कर सकते हैं।

ये मैग्नीशियम, जिंक, प्रोटीन और हेल्दी फैट जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व हार्ट को हेल्दी रखने, डाइजेशन को बेहतर बनाने और शरीर को पूरे दिन एक्टिव बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसके हैरान करने वाले फायदे।

जानिए कद्दू के बीज के हैरान करने वाले फायदे:

हड्डियों के लिए फायदेमंद

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कद्दू के बीज सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं। ये हड्डियों को अंदर से मजबूत रखने में मदद करता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

आपको बता दें, कद्दू के बीजों को खाने से हार्ट हेल्दी रहता है, क्योंकि इसमें फाइबर, हेल्दी फैट्स के साथ एंटी ऑक्सीडेंट्स की भी अच्छी- खासी मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल दूर करने में कारगर है। इन बीजों में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर लेवल को नियंत्रित रखता है, जिससे हार्ट से जुड़ी परेशानियां दूर रहती हैं।

इम्युनिटी के लिए फायदेमंद

कद्दू के बीजों को खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी भी बढ़ती है। इन बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स की मौजूदगी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है।

बालों के लिए फायदेमंद

कद्दू के बीज विटामिन-C, K भी अच्छे स्त्रोत होते हैं। इसका सेवन करने से बालों जड़ से मजबूत होते हैं और उनकी ग्रोथ भी तेज होती है। इसके बीजों का तेल भी बालों में लगाया जा सकता है।

एनीमिया में फायदेमंद

कद्दू के बीजों में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है। हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का काम करते हैं। इनकी कमी होना एनीमिया कहलाता है, जिसमें थकान और कमजोरी जैसे लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में कद्दू के बीज खाने से एनीमिया से बचने में मदद कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com