Jeans Buying Tips: जींस की फिटिंग खराब होने से हैं परेशान? खरीदने से पहले चेक कर लें ये 7 बातें
Perfect Jeans Buying Tips: सही फिटिंग वाली जींस ढूंढना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। कभी कमर ढीली लगती है तो कभी हिप्स या लंबाई सही नहीं बैठती। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
- Written By: प्रीति शर्मा
जीन्स खरीद समय फिटिंग चेक करते हुए तस्वीर (सौ. एआई)
Jeans Fitting Guide: बाजार में जींस के हजारों विकल्प मौजूद हैं लेकिन हर जींस आपके शरीर की बनावट और जरूरत पर खरी नहीं उतरती। एक अच्छी जींस न केवल आपको कॉन्फिडेंस देती है बल्कि सालों-साल चलती भी है। जींस खरीदते समय हमें केवल उसके लुक पर ही नहीं बल्कि उसकी बनावट पर भी ध्यान देना चाहिए।
फैब्रिक की शुद्धता
हमेशा जींस के टैग पर फैब्रिक कंपोजिशन चेक करें। एक अच्छी क्वालिटी की जींस में कम से कम 98% कॉटन होना चाहिए। अगर इसमें सिंथेटिक फाइबर ज्यादा है, तो यह जल्दी खराब हो सकती है और पहनने में आरामदायक नहीं होगी।
स्ट्रेच का सही माप
अगर आप स्किनी जींस पसंद करते हैं तो देखें कि वह सही से स्ट्रेच हो रही है या नहीं। इससे जींस आपके शरीर के साथ मूव करेगी। ज्यादा स्ट्रेच होने पर जींस कुछ ही दिनों में ढीली होकर अपनी शेप खो देती है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे रिंग रोड के लिए 14 गांवों की जमीन अधिग्रहण प्रस्तावित, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में वाहनों का बढ़ता काफिला विवादों में, ‘साइकिल डे’ योजना भी ठंडी पड़ी
Kamla Nehru Hospital में चार दिन तक नहीं उठा कचरा, मरीजों की सेहत पर मंडराया खतरा
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
कमर की फिटिंग
जींस को हमेशा बिना बेल्ट के पहनकर देखें। अगर कमर पर उंगली डालने की जगह नहीं बच रही है, तो वह बहुत टाइट है। जींस धोते समय थोड़ी सिकुड़ती भी है, इसलिए कंफर्ट का ध्यान रखना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी फेंक देते हैं रोज डे का गुलाब? जानें पार्टनर के दिए फूलों को सालों तक स्टोर करने का अनोखा तरीका
पॉकेट का साइज और जगह
पीछे की पॉकेट की जगह आपके लुक को बना या बिगाड़ सकती है। अगर पॉकेट बहुत नीचे हैं तो यह आपके पैरों को छोटा दिखा सकती है। पॉकेट हमेशा कूल्हों के मध्य भाग में होनी चाहिए ताकि आपकी हाइट और शेप सही दिखे।
सिलाई और फिनिशिंग
जींस को पलटकर उसकी अंदरूनी सिलाई देखें। अगर धागे निकल रहे हैं या सिलाई टेढ़ी है तो वह जींस टिकाऊ नहीं होगी। साथ ही जिप और बटन की क्वालिटी भी चेक करें वे स्मूथ होने चाहिए। जिससे आप स्टाइलिश दिखेंगे।
सही लंबाई का चुनाव
जींस की लंबाई आपके जूतों के हिसाब से होनी चाहिए। अगर आप हील्स या स्नीकर्स पहनते हैं, तो लंबाई उसी हिसाब से तय करें। जींस को बाद में हेम (छोटा) करवाया जा सकता है लेकिन बहुत छोटी जींस को बड़ा नहीं किया जा सकता।
वेट चेक करें
भारी डेनिम आमतौर पर ज्यादा टिकाऊ और महंगी होती है। पतली या लाइटवेट जींस गर्मियों के लिए अच्छी हो सकती है लेकिन वह जल्दी फट सकती है। अपनी जरूरत के हिसाब से सही वजन की डेनिम चुनें।
