डायबिटीज के मरीज़ न खाएं ये फल, ज़हर से कम नहीं हैं ये

डायबिटीज पेशेंट को किसी भी फल को खाने से पहले उस फल के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। डायबिटीज रोगी के खान-पान पर विशेष ध्यान न दिया जाए, तो उनकी तबियत खराब हो सकती है। ऐसे में रोगी को वो फल खाने चाहिए जिनमें अधिक शुगर न हो।
डायबिटीज के मरीज़ न खाएं ये फल
डायबिटीज के मरीज़ न खाएं ये फल
Published on
Updated on

Fruits to avoid in diabetes:फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं। रोजाना फल खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। फलों में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पूरे शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी हैं। लेकिन डायबिटीज पेशेंट को किसी भी फल को खाने से पहले उस फल के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है।

डायबिटीज रोगी के खान-पान पर विशेष ध्यान न दिया जाए, तो उनकी तबियत खराब हो सकती है। ऐसे में रोगी को वो फल खाने चाहिए जिनमें अधिक शुगर न हो। यदि आप भी डायबिटीज रोग से पीड़ित है, तो आइए जानें की आपको कौन से फल नहीं खाने चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए जहर के बराबर हैं ये फल

केला

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, केला एक बेहद पौष्टिक फल है जो अपने गुणों की वजह से जाना जाता है। इसे खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं लेकिन डायबिटीज के मरीजों को ये पौष्टिक फल नुकसान पहुंचा सकता है। केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है, जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए।

अंगूर

अंगूर के खट्टे मीठे स्वाद की वजह से कई सारे लोग इसे बड़े चाव के साथ खाते हैं। हालांकि अगर आप डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अंगूर खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में शुगर पाया जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अंगूर खाने से बचना चाहिए।

आम

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, डायबिटीज के मरीजों के लिए आम का ज्यादा सेवन नुकसानदायक हो सकता हैं। आम में भरपूर मात्रा में नेचुरल शुगर पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकासनदायक साबित हो सकता हैं। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता हैं।

अनानस

शोधकर्ताओं के अनुसार 1 कप अनानास के टुकड़े में 16.3 ग्राम शक्कर की मात्रा होती है। यदि डायबिटीज रोगी इन्हें रोजाना खाएं, तो उनका शुगर लेवल हाई हो सकता है।

डायबिटीज के पेशेंट इन फलों का करें सेवन

हेल्थ विशेषगयो की मानें तो, डायबिटीज के पेशेंट को एवोकैडो, कीवी, जामुन, आडू, नाशपाती, बेर और अमरूद खाना चाहिए। ये शुगर लेवल को सही रखने में मदद करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com