औषधीय गुणों से भरपूर फल कीवी का जूस पीएं या इसे खाएं? जानिए इसके लाजवाब फ़ायदे
Kiwi Juice For Health: औषधीय गुणों से भरपूर कीवी फल न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जानिए इसे खाने या जूस के रूप में लेने के अद्भुत फायदे।
- Written By: सीमा कुमारी
कीवी का जूस(सौ.सोशल मीडिया)
Kiwi Juice Health Benefits:कीवी एक स्वादिष्ट फल है ये स्वाद में हल्का खट्टा और मीठा होता है। गर्मियों के मौसम में कीवी के जूस के सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। लेकिन इसे पीने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है।
पोषक तत्वों से भरपूर ‘कीवी का जूस’
बता दें कि कीवी में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, पोटैशियम, फोलेट, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कॉपर जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। यही वजह है कि कीवी का जूस भी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। आइए हर रोज औषधीय गुणों से भरपूर कीवी का जूस पीने के कुछ जबरदस्त स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
कीवी का जूस पीने के क्या है जबरदस्त
-
इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद
क्या आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो कीवी के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। कीवी के जूस में मौजूद फाइबर आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है यानी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं। डेंगू बुखार के दौरान भी कीवी या कीवी का जूस पीने की सलाह दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Child Mental Health: पढ़ाई के बोझ से डरने लगा है आपका बच्चा? पेरेंट्स के लिए ये बातें जानना है बेहद जरूरी
त्योहार हो या शादी, हर मौके के लिए बेस्ट हैं ये 7 पारंपरिक साड़ियां, आज ही करें अपने वॉर्डरोब में शामिल
गर्मियों में जलन और चिपचिपाहट से हैं परेशान? जानें चेहरे को ठंडा रखने और ग्लो बढ़ाने का सबसे आसान तरीका
Hair Fall Tips: आपके बालों को बर्बाद कर रहे हैं ये केमिकल्स! जानें कैसे चुनें अपने बालों के लिए बेस्ट शैंपू
-
कंट्रोल करे ब्लड प्रेशर
अगर आप कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो कीवी का जूस पी सकते हैं। कीवी का जूस दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने में और दिल से जुड़ी गंभीर-जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी कीवी के जूस को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:-गर्मी के मौसम में पुदीने का पानी हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, पीने का तरीका सही हो, यहां जानिए
-
आंखों के लिए फायदेमंद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कीवी का जूस आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। कीवी का जूस बनाने के लिए कीवी को धोकर छील लीजिए और फिर काटकर मिक्सर में डाल दीजिए।
मिक्सर में चीनी, काला नमक और पानी एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर दीजिए। आखिर में आप कीवी के जूस में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं।
