Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Bitter Gourd Tips: करेला सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से नुकसान भी हो सकता है। गलत फूड कॉम्बिनेशन पाचन समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य दिक्कतें पैदा कर सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी
करेला (सौ.सोशल मीडिया)
Bitter Gourd Side Effects:भले ही करेला स्वाद में कड़वा होता है लेकिन, यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। खासतौर पर, यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद बताया गया हैं। इसके अलावा, यह वजन कम करने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी काफी असरदार साबित हो सकता हैं। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें करेले के साथ खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता हैं।
पोषक तत्वों का पावर हाउस करेला
आयुर्वेद में करेला को पोषक तत्वों का पावर हाउस बताया गया हैं। इसमें कई पोषक तत्व जैसे विटामिन-C, जिंक, पोटैशियम, आयरन, मैंगनीज पाया जाता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। करेला डायबिटीज के मरीजों के लिए औषधी से कम नहीं हैं।
करेले के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें
-
आम के साथ
एक्सपर्ट्स बताते है कि, करेले के साथ कभी भी आम नही खाना चाहिए। अगर आप करेले के साथ आम खाते है तो इससे आपको एसिडिटी, जलन की समस्या हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
-
दही के साथ
जिस प्रकार आम के साथ करेले खाने की मनाही हैं। ठीक उसी प्रकार दही के साथ खाने की मनाही हैं। दही के साथ करेले को खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है जैसे रैशेज और खुजली, ये फूड कॉबिनेशन सबसे वर्स्ट माना जाता है।
-
दूध के साथ
दूध को हमेशा हेल्दी माना जाता है लेकिन अगर आप करेले की सब्जी खाने के बाद या उसका जूस पीने के बाद दूध का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत पर बुरा पड़ सकता है। इन दोनों को साथ में लेने से कब्ज या पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें-White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे बचने के उपाय
-
मूली के साथ
करेले को मूली के खाना नुकसानदायक होता है. दोनों की तासीर अलग-अलग होने से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी और गले में कफ की समस्या भी हो सकती है। पहले से सर्दी-जुकाम है तो करेले के बाद मूली भूलकर भी नहीं खानी चाहिए।
-
भिंडी के साथ
अगर आप भिंडी और करेले की सब्जी साथ में खाते हैं तो इससे पेट खराब हो सकता है और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में इन दोनों को एक-साथ खाने से बचें ।
कुल मिलाकर, करेला सेहत के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन सही फूड कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।
