अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
Smart Earrings: सेहत पर नजर रखने के लिए लोग स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन अब टेक्नोलॉजी एक कदम और आगे बढ़ गई है। Lumia 2 नाम की स्मार्ट ईयरिंग्स ने एंट्री ली है।
- Written By: सिमरन सिंह
Lumia 2 Smart Earrings (Source. Lumia)
Smart Earrings Health Device: आज के दौर में फिट रहना सिर्फ जिम तक सीमित नहीं रहा। अब सेहत पर नजर रखने के लिए लोग स्मार्टवॉच और स्मार्ट रिंग का सहारा ले रहे हैं। लेकिन अब टेक्नोलॉजी एक कदम और आगे बढ़ गई है। वियरेबल टेक की दुनिया में Lumia 2 नाम की स्मार्ट ईयरिंग्स ने एंट्री ली है, जो आपके कान में पहनकर आपकी हेल्थ को ट्रैक कर सकती है। यह दुनिया का सबसे छोटा और एडवांस वेलनेस डिवाइस बताया जा रहा है।
क्या है इसमें खास?
इस डिवाइस को Harvard University और Duke University के रिसर्चर्स ने मिलकर तैयार किया है। इसका मुख्य मकसद शरीर में ब्लड फ्लो की सटीक निगरानी करना है। कंपनी के CEO Daniel Lee के अनुसार, उनके पिता के गिरने की घटना के बाद इस टेक्नोलॉजी को विकसित करने का आइडिया आया, ताकि रियल-टाइम में हेल्थ रिस्क को पहचाना जा सके।
ट्रैक होंगे 20 से ज्यादा हेल्थ मैट्रिक्स
यह डिवाइस वजन में 1 ग्राम से भी कम है और साइज में ईयरबड्स से करीब 5 गुना छोटा है। बावजूद इसके, यह 20 से ज्यादा हेल्थ पैरामीटर्स ट्रैक कर सकता है, जैसे:
सम्बंधित ख़बरें
Gamers की टेंशन खत्म, Jio का नया Youth and Gaming Plan, OTT और AI सब एक साथ
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट: बैटरी 0% होते ही फोन हो रहा डेड, चालू करने में लग रहा लंबा समय
गर्मी में फोन हुआ ओवरहीट तो पड़ेगा महंगा, इन आसान ट्रिक्स से बचाएं अपना स्मार्टफोन
White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे पचने के उपाय
- हार्ट रेट और HRV
- ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) और ब्लड फ्लो
- नींद और डेली एक्टिविटी
- मेंस्ट्रुअल साइकिल और बॉडी टेम्परेचर
छोटा आकार, लेकिन बड़ा काम यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
चार्ज करने का तरीका जानिए
Lumia 2 की खास बात इसकी स्वैपेबल बैटरी है। एक बैटरी करीब 7 दिन तक चलती है। जब बैटरी खत्म हो जाए, तो उसे निकालकर दूसरी चार्ज्ड बैटरी लगा सकते हैं। इससे डिवाइस को उतारने की जरूरत नहीं पड़ती और हेल्थ डेटा लगातार रिकॉर्ड होता रहता है।
स्टाइल और डिजाइन भी जबरदस्त
यह स्मार्ट ईयरिंग्स तीन स्टाइल स्टड, हग्गी हूप्स और ईयर कफ में आती हैं। जिन लोगों के कान छिदे नहीं हैं, वे भी इसे आसानी से पहन सकते हैं। इसका डिजाइन बिल्कुल ज्वैलरी जैसा है, जिससे यह एक गैजेट कम और फैशन एक्सेसरी ज्यादा लगती है। साथ ही स्विचबैक टेक्नोलॉजी से इसे पुराने झुमकों के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: Gamers की टेंशन खत्म, Jio का नया Youth and Gaming Plan, OTT और AI सब एक साथ
इस तरह से करता है काम
यह डिवाइस कान के पीछे लगे सेंसर के जरिए डेटा कलेक्ट करता है, जो कलाई की तुलना में ज्यादा सटीक माना जाता है। यहां ब्लड वेसल्स त्वचा के करीब होती हैं और हाथ की मूवमेंट्स डेटा को प्रभावित नहीं करतीं।
कीमत और उपलब्धता
Lumia 2 की शुरुआती कीमत 249 डॉलर (करीब ₹24,000) रखी गई है। इसके साथ ऐप और डेटा एनालिसिस के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन भी लेना होगा। इसकी शिपिंग दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है।
