- Hindi News »
- Health »
- Keep These Things In Mind While Observing Karwa Chauth During Pregnancy
प्रेग्नेंसी में करवा चौथ रखना होता है मुश्किल, व्रत के दौरान इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
Karwa Chauth in Pregnancy Phase: प्रेग्नेंसी के दौरान करवा चौथ व्रत रखना मुश्किल हो जाता है। अगर आप इस प्रेग्नेंसी की अवस्था में व्रत रखने वाले है तो क्या एहतियात इस दौरान बरतना चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल

प्रेग्नेंसी के दौरान करवा चौथ कैसे रखें (सौ. सोशल मीडिया)
Karwa Chauth Vrat in Pregnancy: देशभर में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाने वाला है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। कहते है कि, यह करवा चौथ व्रत कठिन व्रत माना जाता है क्योंकि व्रती महिलाएं चांद न दिखने तक निर्जला रहती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान करवा चौथ व्रत रखना मुश्किल हो जाता है। अगर आप इस प्रेग्नेंसी की अवस्था में व्रत रखने वाले है तो क्या एहतियात इस दौरान बरतना चाहिए इसके बारे में हेल्थ एक्सपर्ट बताते है।
निर्जला व्रत रखने से बचें
यहां पर हेल्थ एक्सपर्ट बताते है कि, प्रेग्नेंसी के दौरान करवा चौथ अगर आप रख रही है तो आपको निर्जला व्रत भूलकर नहीं रखना चाहिए। यहां पर निर्जला व्रत करना बच्चे और मां दोनों के लिए सुरक्षित नहीं है। पूरे दिन व्रत में थोड़ा-थोड़ा फलाहार लेते रहना चाहिए। फलों में भी केला और सेब फायदेमंद साबित होंगे। इसके अलावा दूध, नारियल पानी, लस्सी, छाछ और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का सेवन करते रहना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। उन्हें पूरी तरह से निर्जला से बचना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
Sleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
Mango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
नासिक में नेफ्रोलॉजी फोरम का पर्यावरण संदेश: ‘हेल्दी किडनी-हेल्दी एनवायरनमेंट’ अभियान के तहत नीम के पौधे लगाए
Intermittent Fasting: क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग जिससे वजन कंट्रोल होता है, लेकिन दिल पर करता है बुरा असर
इसके अलावा नियम के मुताबिक, करवा चौथ के व्रत में सुबह सरगी का सेवन किया जाता है।उसमें प्रेग्नेंट महिलाओं को पोषण से भरी चीजें खानी चाहिए और तली-भुनी चीजों को नहीं खाना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट रिच फूड में चपाती और पोहा हैं और प्रोटीन रिच फूड में पनीर और दही हैं, जबकि फ्रूट्स में केला और सेब हैं।”
ये भी पढ़ें- कहीं चंद्र दर्शन तो कहीं लोककथाओं के साथ जागरण, ऐसे मनता है अलग-अलग राज्यों में करवाचौथ का जश्न
इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी
हेल्थ एक्सपर्ट यह भी बताते है कि, पूजा के वक्त ज्यादा समय तक खड़े या बैठे नहीं रहें। अगर थकान या चक्कर महसूस होता है, पेट में बच्चा कम घूमता है, धड़कन तेज महसूस होती है, पेट या सिर में दर्द होता है, तो ऐसी कंडीशन में डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। अगर मां को एनीमिया या हाई ब्लड प्रेशर है, तो डॉक्टर के परामर्श से ही व्रत रखें, वरना व्रत नहीं करें। वहीं, चांद दिखने के बाद जब खाना खाएं तो उसे हल्का रखें।
आईएएनएस के अनुसार
Keep these things in mind while observing karwa chauth during pregnancy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMकंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
May 23, 2026 | 07:48 PMBullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














