-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Eating Amla On Empty Stomach For 15 Days With Precautions
सिर्फ 15 दिन सुबह खाली पेट खाएं आंवला, फिर देखें शरीर में जादुई बदलाव! पर रखें ये सावधानी
- Written By: प्रीति शर्मा
Amla Benefits: आंवला पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जिसे खाली पेट खाने से पाचन, इम्युनिटी और स्किन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके ज्यादा सेवन या गलत तरीके से सेवन से नुकसान भी हैं।

आंवला (सौ. फ्रीपिक)
Amla Benefits for Health: आयुर्वेद में आंवले को अमृतफल कहा गया है। भारत के हर घर में सर्दियों के समय आंवले का मुरब्बा, अचार या चूर्ण का इस्तेमाल होता है। रोज सुबह इसका खाली पेट सेवन करना इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसे आप कच्चा या जूस के रुप में ले सकते हैं। इसे रोजाना 15 दिन तक खाने से शरीर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि हर किसी के लिए यह सुरक्षित नहीं है।
इम्युनिटी का सुरक्षा कवच
विटामिन-C से भरपूर आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। खाली पेट इसे लेने से शरीर संक्रमण और वायरस से लड़ने के लिए तैयार रहता है।
पाचन तंत्र में सुधार
अगर आप कब्ज या गैस की समस्या से परेशान हैं तो खाली पेट आंवला आपके लिए रामबाण है। यह शरीर के टॉक्सिन्स (जहरीले पदार्थों) को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
शुगर कंट्रोल
आंवले में मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बेहतरीन नेचुरल सप्लीमेंट है।
दमकती त्वचा और घने बाल
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह असमय सफेद होते बालों को रोकता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।
यह भी पढ़ें:- टॉन्सिल्स के दर्द से हैं बेहाल? आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी राहत
आंखों की रोशनी
खाली पेट आंवला खाने या इसका रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।
आंवला सर्दियों में बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन इसका सेवन हर किसी को नहीं करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
किसे नहीं करना चाहिए सेवन
लो ब्लड शुगर वाले लोग
चूंकि आंवला शुगर लेवल को कम करता है इसलिए जिनका शुगर लेवल पहले से ही कम रहता है उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं लेना चाहिए।
एसिडिटी की गंभीर समस्या
आंवले की प्रकृति अम्लीय होती है। जिन लोगों को बहुत ज्यादा हाइपर-एसिडिटी है उन्हें खाली पेट इसके सेवन से सीने में जलन हो सकती है।
सर्जरी होने वाली हो तो
अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है तो कम से कम 2 हफ्ते पहले आंवला खाना बंद कर दें। क्योंकि यह ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित कर सकता है।
आंवले का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए। एक दिन में एक या दो आंवला पर्याप्त है। यदि आप किसी गंभीर बीमारी की दवा ले रहे हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
Benefits of eating amla on empty stomach for 15 days with precautions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में मेडिकल के दौरान फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी, CCTV से मिला सुराग; एक घंटे में पुलिस ने दबोचा
Jul 08, 2026 | 09:57 PMबारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Jul 08, 2026 | 09:55 PMरणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
Jul 08, 2026 | 09:49 PMशिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
Jul 08, 2026 | 09:36 PMHarela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
Jul 08, 2026 | 09:34 PMदादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Jul 08, 2026 | 09:26 PMवैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














