Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kadam Fruit Benefits: हेल्थ के लिए कई मामलों में वरदान है श्रीकृष्ण का प्रिय फल ‘कदम’

Kadam Fruit Benefits For Health: भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माने जाने वाला कदम का फल और पेड़ औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेद में इसका उपयोग पाचन, त्वचा और कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 21, 2026 | 06:55 PM

कदम के फूल(Source. Pinterest)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kadam Phool Ke Fayde: प्रकृति ने हमें ऐसे कई फल और फूल दिए हैं, जो न केवल सुंदर और स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर हैं। इन्हीं में से एक कदम फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ जिसे भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय वृक्ष माना जाता है।

औषधीय गुणों से भरपूर है कदम फल

बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जल विभाग ने लोगों को स्थानीय वृक्षों के महत्व से अवगत कराते हुए कदम कदम के वृक्ष की उपयोगिता और गुणों की विस्तृत जानकारी दी है। श्रीकृष्ण को प्रिय यह वृक्ष न केवल देखने में बेहद सुंदर है, बल्कि इसके फूल, फल और छाल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कदम एक विशाल और सदाबहार वृक्ष है।

आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है कदम

कदम की सबसे खास पहचान इसके सुगंधित, गोलाकार और नरम पीले फूल हैं, जो दूर से ही अपनी मिठास भरी खुशबू फैलाते हैं। इन फूलों की सुगंध और सौंदर्य के कारण इन्हें भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय माना जाता है। विभाग का मानना है कि कदम का वृक्ष सौंदर्य, स्वास्थ्य, औषधीय गुणों और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम है।

सम्बंधित ख़बरें

Summer Fruits Side Effects: तरबूज-खरबूजे के साथ गलती से न खाएं ये चीजें, हो सकती है भयंकर तकलीफ़

सिर्फ सिल्क नहीं, भारत की संस्कृति है मूंगा और शिरूई लिली सिल्क, जिसे मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट

Saree Fashion Tips: शादी की हर रस्म में लगना है बला की खूबसूरत, तो इन शिफॉन साड़ियों को करें स्टाइल

Bakrid 2026: बकरीद पर अपने मेहमानों को परोसें ये ठंडे और मलाईदार Dessert, मिलेगी तारीफ

कदम फल के क्या है फायदे?

  • पोषक तत्वों से भरपूर

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, कदम का पेड़ सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

  • पेट से लेकर स्किन के लिए फायदेमन्द

इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और यह अपच तथा दस्त जैसी पेट की समस्याओं में राहत देने में मदद करता है। यह रक्त को शुद्ध करने में भी सहायक माना जाता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याओं में सुधार देखने को मिल सकता है।

  • ओरल हेल्थ और तनाव से निजात

मुंह की सेहत के लिए भी कदम उपयोगी है। इसकी छाल से कुल्ला करने पर मसूड़ों की समस्याएं और मुंह की बदबू कम हो सकती है। आयुर्वेद में इसकी छाल, पत्तियों और फूलों का उपयोग बुखार, मधुमेह, सूजन और तनाव जैसी समस्याओं में किया जाता है।

ये भी पढ़ें-Summer Fruits Side Effects: तरबूज-खरबूजे के साथ गलती से न खाएं ये चीजें, हो सकती है भयंकर तकलीफ़

  • खराश और खांसी से निजात

इसके फूलों का काढ़ा गले की खराश और खांसी में भी लाभकारी माना जाता है, जिससे यह एक औषधीय और बहुउपयोगी वृक्ष बन जाता है।

कदम का सेवन कैसे करें?

कदम के फूल और फल दोनों ही खाने योग्य माने जाते हैं। कई स्थानों पर इसकी पारंपरिक परंपराओं में इसके फूलों और फलों से स्वादिष्ट चटनी, शरबत और अन्य देसी व्यंजन तैयार किए जाते हैं। इसे संतुलित मात्रा में भोजन में शामिल करने से इसके पोषक तत्वों का लाभ आसानी से मिल सकता है।

Kadam fruit benefits shri krishna priya phal health benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 06:55 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.