- Hindi News »
- Health »
- Iit Indore Developed A Device To Detect Breast Cancer
मेडिकल साइंस का कमाल! ब्रेस्ट कैंसर की पहचान के लिए बनाई ये मशीन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी मदद
- Written By: दीपिका पाल
मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के आईआईटी संस्थान ने हाल ही में कमाल कर दिखाया है। जहां पर ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता लगाने के लिए सबसे छोटा और किफायती उपकरण विकसित किया है। इसकी मदद से कैंसर की इस गंभीर बीमारी को तुरंत पता लगाया जा सकेगा।

ब्रेस्ट कैंसर की पहचान (सौ.सोशल मीडिया)
इंदौर: मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के आईआईटी संस्थान ने हाल ही में कमाल कर दिखाया है। जहां पर ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता लगाने के लिए सबसे छोटा और किफायती उपकरण विकसित किया है। इसकी मदद से कैंसर की इस गंभीर बीमारी को तुरंत पता लगाया जा सकेगा। इस उपकरण को तैयार करने का कारण ग्रामीण इलाके की महिलाओं के लिए सकारात्मक कदम है। इस खास अविष्कार की जानकारी आईआईटी इंदौर के एक अधिकारी ने बुधवार को दी है।
शुरुआती लक्षणों की करेगा जांच
आपको बताते चलें कि, इस ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने वाले उपकरण को दरअसल आईआईटी इंदौर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर श्रीवत्सन वासुदेवन का विकसित किया गया है। जो स्तन कैंसर के मरीजों के शुरुआती लक्षणों की जांच करता हैं। इसके अलावा ‘‘फोटोएकाउस्टिक स्पेक्ट्रल रिस्पॉन्स” के सिद्धांत पर आधारित उपकरण मानव शरीर के ऊतकों में असामान्य परिवर्तनों का पता लगाने के लिए ‘‘ऑप्टिकल” और ‘‘एकाउस्टिक” सिग्नल को एक साथ जोड़ता है।
ये भी पढ़ें- पेट से गुजरकर जाता है दिमाग का रास्ता, जानिए क्या होता है इन दोनों के बीच का कनेक्शन
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
हरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
सातपुर प्रभाग के नए सभापती समाधान देवरे के सामने समस्याओं का पहाड़, बुनियादी सुविधाओं की किल्लत
नितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
जानें उपकरण से किन्हें मिलेगा फायदा
बताया जा रहा है कि, आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रोफेसर सुहास जोशी ने कहा, “बीमारियों का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एमआरआई और सीटी स्कैनर आमतौर पर आयातित और महंगे होते हैं। इससे वे देश की आबादी के बड़े हिस्से की पहुंच से बाहर हो जाते हैं।” उन्होंने बताया कि इस चुनौती से निपटने के लिए आईआईटी इंदौर ने स्वदेशी तकनीक से किफायती उपकरण विकसित किया है ताकि खासकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों में कैंसर का वक्त रहते पता लगाकर उनकी जान बचाने में मदद मिल सके।
जानिए क्या हैं उपकरण में खासियत
प्रोफेसर वासुदेवन ने कहा कि यह उपकरण प्रकाश उत्पन्न करने के लिए ‘‘कॉम्पैक्ट पल्स्ड लेजर डायोड” का उपयोग करता है जो ऊतक के संपर्क में आता है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से मिले परिणामों का विश्लेषण करके उपकरण पता लगाता है कि कहीं संबंधित ऊतक कैंसरग्रस्त तो नहीं है।
Iit indore developed a device to detect breast cancer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में मानसून से पहले 29 लाख की लागत से साफ होंगे शहर के नाले, जलभराव रोकने के लिए 40 कर्मियों की टीम तैनात
May 26, 2026 | 04:10 PMहरियाणा में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 26, 2026 | 04:10 PMसातपुर प्रभाग के नए सभापती समाधान देवरे के सामने समस्याओं का पहाड़, बुनियादी सुविधाओं की किल्लत
May 26, 2026 | 04:08 PMनितेश राणे के होटल में मिलता है ‘मटन’, ‘वर्चुअल कुर्बानी’ वाले बयान पर हाजी अराफात शेख का तीखा पलटवार
May 26, 2026 | 04:06 PMनागपुर: 11वीं में सीटें 1 लाख के पार, पर रजिस्ट्रेशन सिर्फ 22 हजार; सीटें खाली रहने का डर
May 26, 2026 | 04:02 PMबोर टाइगर प्रोजेक्ट के दैत्यगढ़ में भीषण आग से 34.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा; दुर्लभ वन संपदा खाक
May 26, 2026 | 03:48 PM‘प्रोजेक्ट गरुड़’ का बड़ा रिकॉर्ड, राहुरी के संस्कार मेटकर ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रिमोट कंट्रोल UAV
May 26, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM










