चायपत्ती-सिंदूर से तैयार हो रहे नकली देसी अंडे, खरीदने से पहले जरूर कर लें इन 4 तरीकों से पहचान
Fake Desi Eggs Identify: अंडे के सेवन करने से शरीर में गर्माहट ही नहीं कई स्वास्थ्य समस्याओं पर भी राहत मिलती है। अंडा खरीदने के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है।
- Written By: दीपिका पाल
असली-नकली अंडों की पहचान (सौ. सोशल मीडिया)
Fake Eggs Identify: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए कई चीजों के सेवन करने पर जोर दिया जाता है। इसमें अंडा, सर्दियों का बेहतरीन सुपरफूड है जो गर्म तासीर का होने के कारण अच्छी मात्रा में कई पोषक तत्वों की पूर्ति शरीर में करता है। अंडे के सेवन करने से शरीर में गर्माहट ही नहीं कई स्वास्थ्य समस्याओं पर भी राहत मिलती है। अंडा खरीदने के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है नहीं तो असली अंडों की जगह नकली अंडे मिल जाते है।
कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद के खाद्य विभाग ने नकली अंडे बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़ किया है। यहां पर सिंथेटिक कलर्स से अंडे बनाए जा रहे थे जिससे खरीदने वाले पहचान न कर पाएं।
पोषक तत्वों से भरपूर होता है अंडा
यहां पर अंडे की बात की जाए तो, इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते है। इसमें विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी 5, विटामिन बी12, बी2, फास्फोरस, सेलेनियम, विटामिन डी, बी 6, विटामिन ई, प्रोटीन, समेत कई पोषक तत्व होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Hair Fall Diet: क्या आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं? बस डाइट में शामिल लें ये 5 चीजें, फिर देखिए कमाल
Dhokla Recipe: घर पर अपने हाथों से बनाएं सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
Thyroid Diet: क्या आप भी हैं थायराइड के मरीज? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, मिलेंगे ढेरों फायदे
Kada Prasad Recipe: घर पर बनाएं गोल्डन टेंपल जैसा कड़ा प्रसाद, नोट करें प्रसाद की आसान रेसिपी
अंडा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
मार्केट में असली अंडों की जगह नकली अंडों की भरमार है ऐसे में असली या नकली अंडा कौन सा है इसकी पहचान करना जरूरी है। अंडों को पहचानने के लिए इन तरीकों के बारे में जानना बेहद जरूरी होता है।
1- अंडे को उसके छिलके के टेक्सचर से आप आसानी से चेक कर सकते है। देसी अंडा और नकली अंडों के छिलकों में फर्क होता है। देसी अंडे का छिलका थोड़ा दानेदार होता है वहीं फार्मी और नकली अंडे का छिलका चिकना होता है।
2- अंडे को छूकर देखने पर भी अलग नजर आ सकता है। आप जब देसी अंडा को नाखून से हल्का सा बजाकर देखते है तो इसकी आवाज में अलग सा भारीपन होता है। इसमें पानी की मात्रा हो सकती है। इसके अलावा नकली अंडे की बात करें तो, यह छूने पर खोखला महसूस होता है इसमें आवाज आपको ज्यादा नहीं आएगी।
3-आप जो अंडा खरीद रहे है वह असली है या नकली इसकी पहचान आप खुश्बू से कर सकते है। असली अंडे में कम ही खुश्बू आती है लेकिन नकली अंडे में मिलावटी चीजों चायपत्ती या फिर केमिकल की स्मेल आ सकती है। इसमें सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
4-देसी अंडे आकार में छोटे होते है लेकिन नकली अंडों का आकार थोड़ा छोटा होता है। अंडे का रंग, टेक्सचर देखने के साथ ही इसका आकार भी देखना जरूरी होता है। आपको ये बड़ा लग रहा है तो अंडा के छिलके पर रंग चढ़ा हुआ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- सर्दी में बार-बार आने वाली खांसी हो सकती है इन बीमारियों का अलर्ट, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय
इन तरीकों से घर में पहचानें अंडा
अगर आप घर में अंडा खरीद लाए है तो इसे पहचान आसानी से कर सकते है। गर्म पानी में अंडे डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें अगर पानी में रंग दिखाई देने लगे तो ये अंडा नकली है। इसके अलावा ऐसी पहचान औऱ कर सकते है कि, आप देसी अंडा फोड़ते हैं तो उसकी जर्दी गाढ़ी होने के साथ ही पीली और बिल्कुल बैलेंस तरीके से गोल आकार में होती है, जिसका शेप बहुत ज्यादा बड़ा नहीं होता है, जबकि नकली अंडा की जर्दी का रंग हल्का होता है।
इसलिए जब भी अगली बार अंडा खरीदने जाए तो, इन तरीकों से अंडों की जरूर पहचान कर लें।
