Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खून की कमी कैसे करें दूर? एनीमिया से बचाना हो जान, तो शुरू कर दीजिए ये चीज़ें

Anemia Prevention: खून की कमी या एनीमिया से बचाव के लिए सही खान-पान बेहद जरूरी है। इन खास चीज़ों को अपने आहार में शामिल करने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 17, 2026 | 10:21 PM

खून की कमी(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Khoon Ki Kami Ko Kaise Dur Karein: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी होता हैं। अगर शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी हो जाए तो कमजोरी, थकान, इम्यूनिटी कम होना और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। खासतौर पर, शरीर में खून की कमी (एनीमिया) से सुस्ती, थकान, चक्कर आना, कमजोरी और सांस फूलने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।

शरीर में खून की कमी होने पर क्या खाना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शरीर में खून की कमी होने रोजाना आयरन (Iron) युक्त चीजें खाना फायदेमंद हो सकता है। पालक, चुकंदर, अनार, खजूर, गुड़, काले चने, राजमा और दालें समेत अन्य पौष्टिक चीजों के नियमित सेवन से एनर्जी बनी रहेगी और खून की कमी नहीं होगी।

क्यों ज़रूरी है आयरन, विटामिन C और प्रोटीन?

एनीमिया (Anaemia) से बचने के लिए सबसे जरूरी है रोजाना आयरन, विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार लेना। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाता है, जो खून में ऑक्सीजन (Oxygen) पहुंचाता है।

सम्बंधित ख़बरें

इन लोगों के लिए पान का पत्ता महाऔषधि से कम नहीं, लेकिन कैसे खाएं यह जानना ज़रूरी

खजूर से ही क्यों तोड़ा जाता है रोज़ा? रोज़ा रखने के पीछे की असली वजह भी जानिए

बिना चखे पहचानें अंगूर मीठे हैं या खट्टे? खरीदने से पहले जान लें ये छोटा सा फर्क

Skincare Tips: चेहरे पर बस इस तरह से लगाएं आलू का रस, हफ्ते भर में चमक उठेगी स्किन

विटामिन सी (Vitamin C) आयरन को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है, जबकि प्रोटीन (Protein) शरीर की मरम्मत और विकास के लिए आवश्यक होता है।

कौन-कौन से खाद्य पदार्थ भरते हैं शरीर में आयरन?

शरीर में आयरन की कमी होने पर हीमोग्लोबिन घटने लगता है, जिससे थकान, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में रोज़ाना के भोजन में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करना बहुत जरूरी है।

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है:

  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • पालक
  • मेथी
  • सरसों का साग
  • बथुआ
  • चौलाई
  • दालें और अनाज
  • चना
  • काले चने
  • राजमा
  • सोयाबीन
  • ज्वार, बाजरा
  • फल और अन्य आयरन स्रोत
  • गुड़
  • चुकंदर
  • अनार
  • सेब
  • खजूर
  • विटामिन C से भरपूर फल और सब्जियां
  • विटामिन C आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है।
  • आंवला 
  • नींबू

     

  • संतरा, मौसमी

     

  • अमरूद

     

  • कीवी

     

  • टमाटर

     

  • शिमला मिर्च

     

  • हरी मिर्च

     

  • प्रोटीन युक्त आहार 
  • मूंग, अरहर, मसूर, उड़द 
  • दूध, दही, छाछ 
  • पनीर, सोया चंक्स 
  • राजमा, चना 
  • ड्राई फ्रूट्स और बीज 
  • बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट 
  • तिल, चिया सीड्स, अलसी 
  • कद्दू के बीज

यह भी पढ़ें-इन लोगों के लिए पान का पत्ता महाऔषधि से कम नहीं, लेकिन कैसे खाएं यह जानना ज़रूरी

 

How to overcome iron deficiency anemia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2026 | 10:21 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.