मुल्तानी मिट्टी के ये 3 फेस पैक चेहरे पर लाएंगे जबरदस्त निखार, बस जान लें लगाने का सही तरीका
Glowing Skin Tips: मुल्तानी मिट्टी स्किन केयर में इस्तेमाल होने वाला एक पुराना और असरदार घरेलू नुस्खा है जो त्वचा को गहराई से साफ करके उसे निखारने में मदद करता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाती महिला (सौ. एआई)
Multani Mitti Face Pack: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते स्ट्रेस का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। गलत डाइट और प्रदूषण की वजह से चेहरे की प्राकृतिक चमक कहीं खो जाती है। जिसकी वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी आपकी स्किन का ग्लो वापस ला सकती है और उसे हेल्दी बनाने में मदद करेगी। मुल्तानी मिट्टी भारतीय स्किन केयर का एक अहम हिस्सा रही है जिसे अलग-अलग स्किन टाइप के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुल्तनी मिट्टी और गुलाब जल
जिन लोगों की त्वचा ऑयली है उन्हें अक्सर एक्स्ट्रा ऑयल और मुहासों की समस्या रहती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का मेल सबसे असरदार है। इस फेस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में आवश्यकतानुसार गुलाब जल मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह पैक न केवल त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख लेता है बल्कि स्किन को फ्रेश और पूरी तरह साफ रखने में भी मदद करता है।
दही, दूध और मुल्तानी मिट्टी
अक्सर माना जाता है कि मुल्तानी मिट्टी सिर्फ ऑयली स्किन के लिए है लेकिन सही चीजों के साथ मिलाकर इसे ड्राई स्किन पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि आपकी त्वचा रूखी है तो मुल्तानी मिट्टी में दही, दूध और एलोवेरा जेल मिलाकर एक हाइड्रेटिंग फेस पैक तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से साफ कर लें। यह पैक त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज करता है और रूखेपन की समस्या को प्रभावी ढंग से कम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत
100 साल से ज्यादा जीना होगा आसान! वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, खून में खोजा लंबी उम्र का बड़ा राज
Balatod Pain : बालतोड़ की दर्दनाक गांठ से हैं परेशान? अपनाएं ये देसी उपाय, सूजन और दर्द में मिल सकती है राहत
Anger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स
यह भी पढ़ें:- गर्मियों में खो गई है चेहरे की चमक? ये 5 सुपरफ्रूट्स लौटाएंगे नेचुरल ग्लो, टैनिंग भी होगी छूमंतर!
हल्दी, शहद और मुल्तानी मिट्टी
अगर आप चेहरे पर खास निखार और चमक चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी में हल्दी, शहद और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस पैक का नियमित इस्तेमाल चेहरे पर नेचुरल निखार लाता है और त्वचा को सॉफ्ट व चमकदार बनाता है।
रखें इन बातों को ध्यान
किसी भी फेस पैक को लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है। फेस पैक लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह धो लेना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पैक को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें ताकि किसी भी तरह के रिएक्शन से बचा जा सके। पैक धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना कभी न भूलें। यह जानकारी केवल सामान्य सुझाव के लिए है इसलिए अपनी स्किन केयर रूटीन में कोई भी बड़ा बदलाव करने से पहले किसी विशेषज्ञ या स्किन डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
