भूलकर भी न करें मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन, हो सकते है ये नुकसान

मानसून में कई चीजों को खाने की सलाह दी जाती है तो वहीं पर कई चीजों के सेवन करने को लेकर मनाही होती है।कहा जाता है कि, मानसून के दौरान आपको भूलकर भी हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।
हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन
हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मानसून का सीजन चल रहा है जहां पर कहीं बारिश हो रही है तो कहीं पर अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है। इस मौसम में सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है क्योंकि सर्दी-जुकाम से लेकर पेट से जुड़ी समस्याएं इस मौसम में ही पनपती है। मानसून में कई चीजों को खाने की सलाह दी जाती है तो वहीं पर कई चीजों के सेवन करने को लेकर मनाही होती है।

कहा जाता है कि, मानसून के दौरान आपको भूलकर भी हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। यहां पर पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते है चलिए चर्चा करते है...

जानिए खाने का कारण

यहां पर बारिश के मौसम के दौरान हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे पालक, मेथी, सरसों और चौलाई का सेवन नहीं करना चाहिए। कारण यह है कि, बाऱिश के दौरान इन सब्जियों जैसे पालक, सरसों, चोलाई, धनिया और लेट्यूस जमीन के नजदीक होते हैं और पानी को सोख लेती है। इस वजह से सब्जियों में कीड़े लगने लगते है। कई बार सब्जियों को साफ करना भी मुश्किल हो जाता है। इन पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी कीड़े और लार्वा जैसे तत्व पत्तों में चिपक जाते है जिन्हें पानी से साफ करना आसान नहीं होता। वहीं पर इन सब्जियों में नमी के कारण जल्दी सड़न भी हो जाती हैं जिससे उनके खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।

सेहत को हो सकते है नुकसान

अगर आप हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन करते है तो आपकी सेहत को कई नुकसान पहुंचते है। मानसून में शरीर की पाचन क्षमता सामान्य से थोड़ी कमजोर हो जाती है। ऐसे में ज्यादा फाइबर वाली चीज जैसे पत्तेदार सब्जियां, पेट पर ज्यादा दबाव डाल सकती है। इस वजह से पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं जैसे गैस, अपच, सूजन नुकसान करती है।

जानिए किन बातों का रखें ख्याल

यहां पर मानसून के दौरान आपको खानपान की ओर ध्यान देने की जरूरत होती है। आप मानसून में हल्का पचाने में आसान और ताजा पका हुआ खाना खा सकते है। अपनी डाइट में आप लौकी, तोरई और टिंडा जैसे सब्जियां खा सकते हैं. इनके अलावा आप मूंग दाल की खिचड़ी भी खा सकते हैं. वहीं फलों में आप जैसे अनार, नाशपाती इन्हें अच्छे से धोकर खा सकते है। आप यहां पर सेहत के मामले में उबली और भाप में पकाई हुई खाने की चीजों का सेवन कर सकते है।अगर आपको हरी पत्तेदार सब्जियां खाना ही है तो इसके लिए आप कुछ सावधानी बरत सकते हैं आप भरोसेमंद जगह से सब्जियां खरीद सकते हैं।

इसके अलावा उन्हें नमक या सिरके के पानी में अच्छे से धो सकते हैं. साथ ही पूरी तरह पका कर ही आप इन्हें खा सकते हैं। इन बातों का ख्याल रखते हुए आप मानसून में सब्जियों का सेवन कर सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com