गर्मियों में खो गई है चेहरे की चमक? ये 5 सुपरफ्रूट्स लौटाएंगे नेचुरल ग्लो, टैनिंग भी होगी छूमंतर!
Summer Skin Care Tips: गर्मियों में तेज धूप और पसीने की वजह से त्वचा की चमक कम होने लगती है और टैनिंग की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में सही डाइट लेना बेहद जरूरी हो जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
फल खाते हुए महिला (सौ. एआई)
Summer Fruits For Skin: गर्मी बढ़ने के साथ-साथ हमारी चिंताएं भी बढ़ने लगती हैं क्योंकि इसका सबसे पहले और सीधा असर हमारे स्किन पर दिखाई देने लगता है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण स्किन की नमी कम हो जाती है जिससे चेहरे का प्राकृतिक निखार टैनिंग औरर रूखेपन में बदल जाता है। अक्सर लोग इस समस्या को दूर करने के लिए बाजार में मिलने वाले महंगे और कैमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्सका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कभी-कभी यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप गर्मी में मिलने वाले फलों का सेवन कर सकते हैं जो आपको नेचुरली ग्लोइंग स्किन देंगे। साथ ही यह गहराई से पोषण देगें।
स्किन को रखें हाइड्रेटेड
त्वचा को स्वस्थ रखने का सबसे पहला नियम उसे हाइड्रेटेड रखना है। इस मामले में नारियल पानी एक जादुई ड्रिंक की तरह काम करता है। यह न केवल शरीर को अंदर से ठंडा रखता है बल्कि त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि गर्मियों में रोजाना एक नारियल पानी पिया जाए तो इससे पेट का स्वास्थ्य बेहतर होता है जिसका सीधा असर चेहरे की चमक के रूप में दिखाई देता है।
इसी कड़ी में दूसरा नाम तरबूज का आता है। तरबूज न केवल प्यास बुझाता है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन सी, फाइबर और पानी की प्रचुर मात्रा इसे स्किन का डॉक्टर बनाती है। विटामिन सी विशेष रूप से धूप से होने वाली टैनिंग को हटाने में मददगार साबित होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर का तापमान संतुलित रहता है जिससे चेहरा फ्रेश और ऊर्जावान नजर आता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aam Panna Recipe: गर्मी के मौसम में लू से बचाव करेगा दादी-नानी की रेसिपी वाला आम पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
Heat Safety For Kids: खतरनाक गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? यहां जानिए कुछ असरदार उपाय
AC Is Harmful: क्या एयर कंडीशन में रहने से हो रहे आपके स्किन और बाल खराब, कैसे करें बचाव?
Kadam Fruit Benefits: हेल्थ के लिए कई मामलों में वरदान है श्रीकृष्ण का प्रिय फल ‘कदम’
यह भी पढ़ें:- महिलाओं और पुरुषों के लिए 40 के बाद फिट रहने का सबसे असरदार तरीका, आज ही अपनाएं ये आदतें
खीरा और आम
खीरा सिर्फ सलाद का एक हिस्सा मात्र नहीं है बल्कि यह त्वचा के लिए सेहत का खजाना है। यह पूरे शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ चेहरे के रूखेपन को कम करने में भी काफी प्रभावी होता है। यही कारण है कि दुनिया भर के कई प्रीमियम स्किन ट्रीटमेंट में खीरे के अर्क का उपयोग किया जाता है।
वहीं फलों का राजा आम भी त्वचा के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। हालांकि इसकी तासीर गर्म मानी जाती है लेकिन इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी चेहरे के खोए हुए निखार को वापस लाने की क्षमता रखते हैं। यदि सही मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो यह पूरी बॉडी के लिए फायदेमंद साबित होता है।
दाग-धब्बों से छुटकारा
विटामिन सी का पावरहाउस कहा जाने वाला संतरा त्वचा के लिए संपूर्ण आहार की तरह है। इसका सेवन न केवल आंतरिक पोषण देता है बल्कि इसके छिलके का उपयोग फेसपैक के तौर पर भी किया जाता है जो गहरे दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। संतरे का गूदा त्वचा को गहराई से साफ कर उसे पोषण देता है जिससे चेहरा साफ और बेदाग नजर आता है।
अगर आप इस भीषण गर्मी में भी अपनी सुंदरता को बरकरार रखना चाहते हैं तो इन प्राकृतिक फलों को अपनी दैनिक डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। यह न केवल किफायती है बल्कि आपकी त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने का सबसे सुरक्षित तरीका भी है।
