Cranberry: इस एक फल को रोजाना खाएंगे, तो बने रहेंगे जवां; बढ़ती उम्र भी थम जाएगी
Health Benefits Of Cranberry: क्रैनबेरी को दिल के लिए हेल्दी माना जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर इस फल में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल होते हैं। रोजाना क्रैनबेरी खाने से उम्र का प्रभाव कम हो जाता है।
- Written By: रीता राय सागर
क्रैनबेरी के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Cranberry Benefits In Hindi: भारत समेत कई राज्यों में क्रैनबेरी पाया जाता है। गहरे लाल रंग का यह फल बहुत कम समय के लिए बाजार में आता है। क्रैनबेरी को हिंदी में करौंदा कहा जाता है। खट्टे-मीठे टेस्ट वाले इस फल को कच्चा खाने के साथ-साथ इसका इस्तेमाल चटनी, अचार, जैम व जूस बनाने में भी किया जाता है।
क्रैनबेरी इम्युनिटी को बूस्ट करता है। यह यूटी आई में भी कारगर है। इसमें आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरीके से लाभ पहुंचाते हैं।
क्रैनबेरी खाने से होने वाले फायदे
-
मोटापा (Cranberry For Weight Loss)
क्रैनबेरी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इसी वजह से करौंदे को अपनी डाइट में शामिल करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। क्रैनबेरी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने और इंसुलिन के स्तर में अचानक वृद्धि को रोकने में मदद करता है। इससे शरीर में फैट जमा होने से बचा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
डीजल संकट से देशभर में 60 लाख कमर्शियल वाहन खड़े, रोजाना 21 अरब का नुकसान
महाराष्ट्र में फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक ‘लाल परी’ को मिलेगा बढ़ावा
मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की कोकीन के साथ 4 विदेशी गिरफ्तार
Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
-
ग्लोइंग स्किन के लिए (Beauty Benefits Of Cranberries)
क्रैनबेरी में एंटी ऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होती है, जो चेहरे को मॉइश्चराइज करता है और ग्लो बढ़ाता है। यह बढ़ती उम्र के असर को कम करने में भी मददगार होता है। क्रैनबेरी में एंटी सेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है, जो चेहरे को कील-मुहांसों से बचाती है।
-
चेहरे पर फेश मास्क की तरह करें इस्तेमाल
10 से 12 क्रैनबेरीज़ को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इसे ब्लेंडर में शहद के साथ पीस लें। अब इसमें दो चम्मच ऑर्गन ऑयल मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। 10 मिनट तक लगाकर रखने के बाद हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में चेहरे की मसाज करें। नाक और फोरहेड पर भी मसाज करें, इससे डेड स्किन निकल जाएगी। फिर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। आपका चेहरा दमक उठेगा।
स्किन से फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करता है। फ्री रेडिकल एक ऐसा मॉलिक्यूल होता है जो स्किन सेल्स को बुरी तरह डैमेज कर देता है। इसकी वजह से प्रीमैच्योर एजिंग भी होती है, जिसमें करौंदा मददगार होता है।
-
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
स्टडीज बताते हैं कि रोजाना एक गिलास क्रैनबेरी का जूस पीने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। इसके बढ़ने से एथेरोस्क्लेरोसिस, दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
क्रैनबेरी से बढ़ती है याददाश्त (Cranberry For Brain)
12 सप्ताह तक लगातार क्रैनबेरी लेने से एपिसोडिक मेमोरी बेहतर होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल ब्रेन सेल्स को तनाव और सूजन से बचाते हैं, जो अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों के लिए मुख्य कारक माने जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Summer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
क्रैनबेरी से होने वाले नुकसान
-
एलर्जी
कुछ लोगों को क्रैनबेरी या इससे बने उत्पाद के सेवन से खुजली, चकत्ते या सूजन का अनुभव हो सकता है।
-
पेट खराब होना
संवेदनशील व्यक्तियों में करौंदा के अधिक मात्रा में सेवन से मतली, पेट दर्द या दस्त हो सकते हैं।
-
गुर्दे की पथरी का डर
क्रैनबेरी का अत्यधिक सेवन ऑक्सालेट के स्तर को बढ़ाता है, जिससे गुर्दे की पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है।
-
ब्लड पतला करने के प्रभाव
क्रैनबेरी रक्त को पतला करने वाली दवाओं के प्रभाव को बढ़ा सकती है, जिससे रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है।
