- Hindi News »
- Health »
- Guillain Barr Syndrome Death Of Gbs Patient In Nagpur Medical
Nagpur News: गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का मचा आतंक, नागपुर के मेडिकल में ‘GBS’ के 2रे मरीज की हुई मौत
- Written By: आंचल लोखंडे
गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) नामक वायरस ने देश भर में आतंक मचा रखा है। राज्य में सबसे अधिक संक्रमित और मौतें पुणे में दर्ज की गई हैं। नागपुर में अब तक करीब 10 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।

गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का मचा आतंक। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) नामक वायरस ने देश भर में आतंक मचा रखा है। राज्य में सबसे अधिक संक्रमित और मौतें पुणे में दर्ज की गई हैं। नागपुर में अब तक करीब 10 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक बालक की मौत हो गई थी। उसके बाद से मरीजों की संख्या कम हुई थी लेकिन मेडिकल के एमआईसीयू में भर्ती एक 55 वर्षीय मरीज की मौत के बाद डॉक्टर्स भी सतर्क हो गए हैं।
इससे पहले मेडिकल में 8 और मेयो में 1 मरीज को भर्ती किया गया था। सभी मरीजों की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी लेकिन एक 8 वर्षीय बालक की हालत गंभीर होने के बाद उसे आईसीयू में रखा गया था। करीब एक माह तक आईसीयू में भर्ती होने के बाद पिछले दिनों उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से मेडिकल में स्थिति सामान्य थी।
अब तक 2 मरीजों की मौत
11 फरवरी को पारडी निवासी एक 55 वर्षीय मरीज को भर्ती किया गया। उसे निमोनिया हुआ था। साथ ही अलग-अलग तरह की बीमारियां भी थीं। स्थिति गंभीर होने के बाद उसे एमआईसीयू-55 में भर्ती किया गया लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही मेडिकल में अब तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद डॉक्टर भी अलर्ट मोड में आ गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Benefits Of Mint: स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं
किसान की बेटी ने CM से मांगा हक तो मिला हॉस्टल छोड़ने का नोटिस, विवाद बढ़ा तो प्रशासन को पीछे खींचने पड़े कदम
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
सेवन हिल्स अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, विधायक अमीन पटेल ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा पत्र
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सामान्य लक्षण से निमोनिया में तब्दील
प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि लक्षण दिखने वाले मरीजों की आरटीपीसीआर टेस्ट की जाए ताकि संक्रमण की संभावना से बचा जा सके। इन दिनों सिटी में सर्दी, जुकाम और गले के इन्फेक्शन के मरीज बढ़े हैं। डॉक्टरों के अनुसार जीबीएस के शुरुआती लक्षण भी इसी तरह के होते हैं। बाद में निमोनिया में तब्दील हो जाता है।
सांस लेने में दिक्कतें
इसके बाद सांस लेने में दिक्कतें सहित अन्य परेशानियों की वजह से मरीज को आईसीयू में भर्ती करने की नौबत आती है। उक्त मरीज की मौत के बाद संक्रमण के फैलने की संभावना भी बढ़ गई है। मेडिकल सूत्रों ने बताया कि मृतक पहले से ही बीमार था। इससे पहले प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज किया गया था लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद उसे मेडिकल रेफर किया गया था।
Guillain barr syndrome death of gbs patient in nagpur medical
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक नहीं! दिल्ली में चल रही बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल, सिद्धारमैया-DK कौन है भारी?
May 27, 2026 | 09:46 PMRashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
May 27, 2026 | 09:44 PMMP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
May 27, 2026 | 09:38 PMIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
May 27, 2026 | 09:29 PMMP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
May 27, 2026 | 09:25 PMजनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
May 27, 2026 | 09:18 PMSonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
May 27, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














