- Hindi News »
- Health »
- Gond Katira Benefits Summer Health Fayde Aur Thandak Ke Upay
Gond Katira Benefits:गर्मी के मौसम में गोंद कतीरा खाने के क्या फ़ायदे हैं? जानिए और आज़मा कर देखिए
- Written By: सीमा कुमारी
Gond Katira Benefits Hindi : गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन शरीर को ठंडक देने का एक प्राकृतिक उपाय माना जाता है। यह शरीर की गर्मी को कम करने, डिहाइड्रेशन से बचाने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।

गोंद कतीरा (सौ.सोशल मीडिया)
Gond Katira Benefits In Summer: पूरे देश में अभी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। ऐसे में हर कोई ऐसी चीज की तलाश में हैं, जो शरीर को ठंडक दे, शरीर की जलन शांत करे और गर्मी से राहत दिलाए? यानी जो गर्मी के लिए सबसे बेस्ट हो। अगर हां, तो गोंद कतीरा एक ऐसी चीज है, जिसे गर्मी के मौसम के लिए बेस्ट बताया गया है।
गोंद कतीरे को अनमोल खजाना कहा गया है
आयुर्वेद में गोंद कतीरे को अनमोल खजाना कहा गया है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को गर्मी से राहत देने में मदद करता है। गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने, ठंडक पहुंचाने और लू के असर को कम करने के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
गर्मी में गोंद कतीरा खाने के फायदे
-
नकसीर से निजात
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मी में तेज धूप और गर्मी की वजह से नाक से खून आने की समस्या हो जाती है, जिसे नकसीर भी कहा जाता है। अगर आपको गर्मी में नाक से खून आने की समस्या हो रही है, तो गोंद कतीरा का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसे खाने से शरीर को शांत करने में मदद मिलती है।
-
पाचन क्रिया को करता है दुरुस्त
गर्मी के दिनों में अक्सर पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है, जिससे एसिडिटी, पेट में जलन और कब्ज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। गोंद कतीरा में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।
-
स्किन के लिए फायदेमंद
आपको बता दें गोंद कतीरा का सेवन सिर्फ पेट से जुड़ी प्रॉब्लम से ही निजात नहीं दिलाता है।बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी बताया गया है। गोंद कतीरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाने में असरदार होते हैं।
गोंद कतीरा ड्रिंक पीने से गर्मी में धूप से झुलसी त्वचा से भी राहत मिलती है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Healthy Diet For Diabetes: डायबिटीज में क्या है बेहतर ओट्स या दलिया? यहां जानिए और आज़मा कर देखिए भी
सम्बंधित ख़बरें
Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन
गर्मी के मौसम में अपराजिता पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? यहां जानिए असरदार नुस्खे, फूलों से भर जाएगा पौधा
Moringa Rice Recipe: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, घर पर बनाएं मोरिंगा राइस
Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे
-
तुरंत एनर्जी मिलती है
गर्मियों में पसीने के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। गोंद कतीरा को दूध, मिश्री या रूहअफजा के साथ मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और सुस्ती दूर होती है।
कैसे करें? गोंद कतीरा का सेवन
- आप गोंद कतीरे के 2-3 टुकड़े लें। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें।
- सुबह यह फूलकर सफेद जेली जैसा दिखने लगेगा।
- अब एक गिलास पानी लें, इसमें एक चम्मच गोंद कतीरा मिलाएं।
- इसमें नींबू का रस, मिश्री और पुदीने के पत्तों का रस मिलाएं।
- इस ड्रिंक को रोजाना पीना लाभकारी हो सकता है।
- आप चाहें तो गोंद कतीरा को दूध, शरबत या दही में मिलाकर भी ले सकते हैं।
- गर्मी में आप भी गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं।
- लेकिन, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या इससे एलर्जी है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। वहीं, सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है और सर्दी-जुकाम का खतरा बढ़ सकता है।
Gond katira benefits summer health fayde aur thandak ke upay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या सिर्फ बात न मानने पर जा सकती है नौकरी? सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी की अर्जी पर सुनाया बड़ा फैसला
Jun 12, 2026 | 04:57 PMआम आदमी को बड़ा झटका, मई में 3.93% तक पहुंची खुदरा महंगाई; पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा खेल
Jun 12, 2026 | 04:57 PMपूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुई एक नई एफआईआर; जानें क्या है मामला
Jun 12, 2026 | 04:56 PMअमरावती जिले की धारणी में एक घर से 5 किलो गांजा हुआ बरामद, आरोपी पुलिस की हिरासत में
Jun 12, 2026 | 04:52 PMनासिक में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का बड़ा असर; 184 बच्चों की मुफ्त हार्ट सर्जरी, 1573 ऑपरेशन सफल
Jun 12, 2026 | 04:50 PM370 की बिरयानी विवाद पर मल्लिका दुआ का फूटा गुस्सा, Pranit More को सुनाई खरी-खोटी, बोलीं- यह कॉमेडी…
Jun 12, 2026 | 04:48 PMGlass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन
Jun 12, 2026 | 04:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM













