MPEZ Bharti 2026: ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

MPEZ Bharti 2026: एमपीईजेड जबलपुर ने 1 वर्ष की अवधि के लिए आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न 150 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
MPEZ Jabalpur ITI Apprentice Recruitment 2026
एमपीईजेड भर्ती (प्रतीकात्मक इमेज, सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

MPEZ Jabalpur ITI Apprentice Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीईजेड) जबलपुर ने 1 वर्ष की अवधि के लिए आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न 150 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन 150 रिक्तियों में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (सीओपीए) के 55, इलेक्ट्रीशियन के 83 और स्टेनोग्राफर (हिंदी) के 12 पद शामिल हैं।

मध्य प्रदेश में जारी इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें ऑफिशियल पोर्टल पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करने की सलाह दी जाती है।

अभ्यार्थियों के पास होना चाहिए आईटीआई सर्टिफिकेट

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास 1 या 2 वर्षीय आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आईटीआई के अंको के आधार पर होगा चयन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट सूची (आईटीआई के प्रतिशत अंकों के आधार पर), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को 1 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट के लिए 10,560 रुपए और 2 वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट के लिए 11,040 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले खुद को एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद एमपीईजेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

एजेंसी इनपुट के साथ...

Navbharat Live
navbharatlive.com