- Hindi News »
- Health »
- Give Ayurvedic Medicines To Children Instead Of Cough Syrups
कफ सिरफ की जगह घर पर आजमा लीजिए ये 8 आयुर्वेदिक उपाय, बिना साइड इफेक्ट बच्चे को खांसी से मिलेगा आराम
- Written By: दीपिका पाल
Ayurvedic Upay for Cough Cold: कफ सिरप को लेकर जहां पर कई बातें सामने आई है वहीं पर लोग इसके सेवन या इस्तेमाल को लेकर भी भ्रमित हो रहे है। इसके लिए आयुर्वेदिक उपायों के फायदों के बारे में बताया है।

आयुर्वेदिक कफ सिरफ (सौ.सोशल मीडिया)
Cough Syrup vs Ayurvedic Medicine: इन दिनों देश के कुछ हिस्सों में कफ सिरप को लेकर बवाल चल रहा है। यहां पर जहरीला कफ सिरप पीने से कई मासूम बच्चों की जान चली गई। बच्चों की मौत की खबरों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर कई सवाल खड़े किए है। कफ सिरप में दरअसल हानिकारक केमिकल पाया गया है जिसका ज्यादा इस्तेमाल या सेवन सेहत के लिए नुकसान दायक होता है।
कफ सिरप को लेकर जहां पर कई बातें सामने आई है वहीं पर लोग इसके सेवन या इस्तेमाल को लेकर भी भ्रमित हो रहे है। इस डर के बीच एक राहत देने वाली खबर यह है- आयुर्वेद। इन आयुर्वेदिक उपायों की सहायता से खांसी की समस्या पर राहत मिलती है और सेहत पर नुकसान भी नहीं होता है।
घर पर आसानी से उपयोग करें आयुर्वेदिक उपाय
कफ सिरप की जगह आप घर में मौजूद चीजों की सहायता से आयुर्वेदिक उपाय तैयार कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Eye Strain Relief: स्क्रीन टाइम बढ़ने से परेशान हैं? आंखों को आराम देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय
Cough Syrup Rules: दवाओं की बिक्री पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप
इस Father’s Day अपने पापा को कपड़े-परफ्यूम नहीं, फाइनेंशियल सिक्योरिटी का तोहफा दें
Morning Tea Habit: सुबह की चाय कहीं बिगाड़ न दे आपका पेट, बस अपनाएं ये 1 आसान नियम और रहें बेफिक्र
1-दालचीनी, इलायची, अदरक और लौंग को मिलाकर काढ़ा बनाएं। यह काढ़ा पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और सर्दी-जुकाम से छुटकारा मिलता है। यह शरीर को ऊर्जा भी देता है।
2-20 ग्राम काली मिर्च, 100 ग्राम बादाम और 150 ग्राम मिश्री का चूर्ण बना लें। इसे एक बोतल में भरकर रख लें। खांसी होने पर इसे गर्म दूध या पानी के साथ लें। यह न सिर्फ खांसी दूर करेगा, बल्कि कमजोरी भी भगाएगा।
3-अगर आपको लगातार खांसी आ रही है तो एक लौंग को हल्का भूनकर चबाएं। इससे तुरंत आराम मिलेगा। यह बेहतर आयुर्वेदिक उपाय हो सकता है।
5-कफ सिरप की जगह आयुर्वेदिक उपायों में आप इस उपायों को अपना सकते है। भुने हुए और पिसे हुए मेथी दाने को थोड़ी सी अदरक के साथ उबालकर काढ़ा बनाएं। यह काढ़ा सर्दी और खांसी दोनों में बहुत उपयोगी है।
6-पेट की समस्याओं और सर्दी-जुकाम के लिए 2-3 ग्राम हल्की भुनी हुई अजवाइन को दिन में दो बार गर्म पानी या दूध के साथ लें।
7- बदलते मौसम के साथ बढ़ने वाली सर्दी-खांसी की समस्या के लिए आप हल्दी का सेवन कर सकते है। इसके लिए एक चम्मच हल्दी पाउडर को एक गिलास दूध के साथ पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और आप सर्दी-खांसी से बचे रहते हैं। इसके अलावा, आधी चम्मच भुनी हुई हल्दी को शहद के साथ लेने से गले की खराश दूर होती है।
ये भी पढ़ें- कैसे सामने आया ‘जहर’ का सच? 23 बच्चों की जान लेने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार, जानिए अब तक क्या हुआ
8-एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर को एक चम्मच शहद के साथ नियमित रूप से लेने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर जुकाम और कफ हो, तो दो चम्मच शहद को बराबर मात्रा में अदरक के रस के साथ मिलाकर बार-बार लें।
Give ayurvedic medicines to children instead of cough syrups
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा सीट विवाद पर MP कांग्रेस में बढ़ी हलचल, नामांकन निरस्त होने के बाद 7 बड़े नेताओं पर उठे सवाल
Jun 16, 2026 | 12:39 PMभारत-बांग्लादेश कूटनीतिक विवाद: दिल्ली एयरपोर्ट पर PM के सलाहकार से पूछताछ पर भड़का ढाका, भारतीय राजनयिक तलब
Jun 16, 2026 | 12:38 PMEye Strain Relief: स्क्रीन टाइम बढ़ने से परेशान हैं? आंखों को आराम देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय
Jun 16, 2026 | 12:37 PMमैनुअल स्कैवेंजिंग मामले में PCMC को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नोटिस, 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट
Jun 16, 2026 | 12:37 PMपुणे: नए सत्र में भी छठी कक्षा के छात्रों को नहीं मिलीं पाठ्य-पुस्तकें, बालभारती का दावा, 30 जून तक होगा वितरण
Jun 16, 2026 | 12:26 PMCough Syrup Rules: दवाओं की बिक्री पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप
Jun 16, 2026 | 12:26 PMअकोला में स्मार्ट मीटर विवाद गरमाया, बढ़े बिजली बिलों की जांच की मांग पर शिवसेना आक्रामक
Jun 16, 2026 | 12:22 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM












