विदेशी ट्रैवल व्लॉगर ने की भारतीय दवाओं की तारीफ, बोले- ‘भारतीय की दवाएं सच में कमाल की है’

American Vlogger about Indian Medicine : भारत घूमने आए एक अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर ने बीमार पड़ने के बाद भारतीय दवाओं और आयुर्वेदिक उपचार की जमकर तारीफ की।
An American travel vlogger praised Indian medicines and Ayurvedic remedies after recovering from an illness during his trip to India.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Ayurvedic Treatment : आज के दौर में सोशल मीडिया पर अलग-अलग देशों के लोग अपने अनुभव साझा करते रहते हैं। इसी बीच भारत घूमने आए एक अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय दवाओं और आयुर्वेदिक उपचार की खुलकर तारीफ की है।

अमेरिका के ट्रैवल व्लॉगर चार्ली इवांस पिछले चार महीने से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर बताया कि भारत में बीमार पड़ने के बाद उन्हें यहां के इलाज से काफी फायदा हुआ और वह जल्दी ठीक हो गए।

अमेरिकी ट्रैवल व्लॉगर ने आयुर्वेदिक दवाओं की तारीफ

वीडियो में चार्ली इवांस ने बताया कि भारत में रहते हुए वह करीब 148 दिनों से यात्रा कर रहे हैं। इसी दौरान राजस्थान में घूमते समय उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्होंने कहा कि शुरुआत में उन्होंने अस्पताल जाने या दवा लेने से परहेज किया, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह गलती थी।

जब वह ऋषिकेश पहुंचे तो उन्होंने अस्पताल जाकर इलाज कराया। उनके मुताबिक भारत में अस्पताल में इलाज कराना काफी आसान है और लोगों को जल्दी मदद मिल जाती है।

भारत की खास बात- घरेलू नुस्खे

चार्ली इवांस ने वीडियो में कुछ भारतीय दवाओं और घरेलू नुस्खों का भी जिक्र किया। उन्होंने ‘योगी कंठिका’ नाम की गोली दिखाते हुए कहा कि अमेरिका में ऐसी दवा नहीं मिलती और गले की समस्या में यह काफी असरदार है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय कफ ड्रॉप्स और हर्बल बाम की भी तारीफ की।

उन्होंने बताया कि उनके एक भारतीय दोस्त ने उन्हें हर्बल बाम दिया था, जो प्राकृतिक तत्वों से बना है। व्लॉगर ने कहा कि भारत की खास बात यह है कि यहां भारतीय आयुर्वेद, घरेलू नुस्खे और आधुनिक चिकित्सा एक साथ काम करते हैं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कहा कि भारत में छोटे-मोटे रोगों का इलाज अक्सर घर के नुस्खों और आयुर्वेद से ही हो जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com