महिलाओं और पुरुषों के लिए 40 के बाद फिट रहने का सबसे असरदार तरीका, आज ही अपनाएं ये आदतें
Health Tips: 40 की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं, जिससे फिट और एक्टिव रहना पहले से ज्यादा जरूरी हो जाता है। इस उम्र में सही खानपान, व्यायाम और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बेहद अहम होते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
एक्सरसाइज करते हुए कपल (सौ. एआई)
Fitness Tips After 40: अक्सर 40 की उम्र पार करते ही महिलाएं और पुरुष दोनों के शरीर में कई तरह के मानसिक और संरचनात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। जहां पुरुषों में पेट बाहर निकलने और शारीरिक कमजोरी की समस्या देखी जा सकती है तो वहीं महिलाएं में मेनोपॉज के करीब होने के कारण चिड़चिड़ेपन और एनर्जी की कमी दिखाई देती है। हालांकि इन समस्याओं को दूर करने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं।
बढ़ती उम्र का प्रभाव
विशेषज्ञों के अनुसार 40 की उम्र में कदम रखते ही शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है जो पाचन संबंधी समस्याओं और बढ़ते वजन का मुख्य कारण बनता है। इसी उम्र में मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, जोड़ों में दर्द और चेहरे पर झुर्रियों जैसी समस्याएं दस्तक देने लगती हैं। महिलाओं के मामले में पोषक तत्वों की कमी और हार्मोनल उतार-चढ़ाव उनके शरीर को भीतर से कमजोर बना सकते हैं।
आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेद में इस अवस्था के लिए विशिष्ट रसायनों के सेवन की सलाह दी गई है। अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी जैसी जड़ी-बूटियां इस उम्र में वरदान साबित होती हैं। इन औषधियों को दूध के साथ लेने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है। विशेषकर महिलाओं के लिए शतावरी का सेवन लाभकारी है क्योंकि यह मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करता है और गर्भाशय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ
Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?
Navabharat Nishanebaaz: स्मोकिंग छोड़कर खुश हैं मेलोनी, अब खाती हैं चाकलेट मेलोडी
शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो गई है? रोज की डाइट में शामिल करें ये 4 सुपरफूड, थकान और कमजोरी से मिलेगी राहत
यह भी पढ़ें:- बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
शरीर की अंदर से देखभाल
शरीर की आंतरिक मरम्मत और चेहरे की चमक के लिए गहरी नींद अनिवार्य है। आयुर्वेद के अनुसार यदि आपको नींद आने में परेशानी होती है तो रात को सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की मालिश जरूर करें। यह प्रक्रिया तंत्रिका तंत्र को शांत करती है और शरीर को गहरी विश्रांति प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त जोड़ों के दर्द से बचने और रक्त संचार को सुचारू रखने के लिए सप्ताह में कम से कम तीन बार पूरे शरीर की तेल मालिश करने की सलाह दी गई है।
मानसिक शांति और प्राणायाम
केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही काफी नहीं है बल्कि मानसिक शांति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। आयुर्वेद मानता है कि एक शांत मन ही स्वस्थ शरीर का आधार है। तनाव को कम करने और मानसिक स्पष्टता के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में प्राणायाम और योग को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। इन छोटे लेकिन प्रभावी बदलावों को अपनाकर आप 40 के बाद भी एक रोगमुक्त और ऊर्जावान जीवन जी सकते हैं।
