Heat Safety For Kids: खतरनाक गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं? यहां जानिए कुछ असरदार उपाय
Heat Safety For Kids: तेज गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाना बेहद जरूरी है। सही देखभाल, पर्याप्त पानी और कुछ आसान उपाय अपनाकर बच्चों को लू और गर्मी के असर से सुरक्षित रखा जा सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
बच्चों को हीट स्ट्रोक का खतरा (Source. Pinterest)
Summer Heat Safety For Kids: पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की भयानक चपेट में है। मई के इस महीने में हालात ऐसे हो गए हैं कि मानो आसमान से धूप नहीं, बल्कि आग बरस रही हो। खबरों के मुतबिक, कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। यही नहीं, बताया जा रहा है कि, 25 मई से 2 जून तक नौतपा भी शुरू हो जाएगा यानी पृथ्वी और भी तपेगी।
इस बीच भारत सरकार एडवाइजरी जारी कर लगातार लोगों से लगातार सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहा है। इस बीच एक्सपर्ट्स ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
बच्चों को हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा खतरा
नेशनल हेल्थ मिशन ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि नवजात शिशु, छोटे बच्चे हीट स्ट्रोक के प्रति सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। तेज गर्मी में उनको लेकर की गई लापरवाही भारी पड़ सकती है। गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों का शरीर जल्दी गर्म हो जाता है और वे पसीना भी कम निकाल पाते हैं, जिससे उनके शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
बारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
Airport Look Of Kangana Ranaut: साड़ी में कंगना रनौत के एलीगेंट एयरपोर्ट लुक्स, आप भी लें स्टाइलिंग इंस्पिरेशन
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, सही देखभाल और सावधानी से गर्मी के इस मौसम में भी बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है। लापरवाही बच्चे की सेहत को खतरे में डाल सकती है। ऐसे में गर्मी से संबंधित किसी भी समस्या पर तुरंत चिकित्सकीय मदद लें।
ये भी पढ़ें-Kadam Fruit Benefits: हेल्थ के लिए कई मामलों में वरदान है श्रीकृष्ण का प्रिय फल ‘कदम’
बच्चों को हीट स्ट्रोक से बचाने के क्या है उपाय ?
हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए यहां कुछ प्रमुख और प्रभावी उपाय दिए गए हैं:
- भरपूर पानी पिलाएं: बच्चों को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, या ओआरएस (ORS) का घोल देते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) न हो।
- हल्के और ढीले कपड़े:बच्चों को सूती हल्के रंग के और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं ताकि हवा आसानी से पास हो सके।
- धूप से बचाव: यदि घर से बाहर जाना ज़रूरी हो, तो सिर पर टोपी लगाएं, आंखों पर धूप का चश्मा पहनाएं और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
- आउटडोर गतिविधियों में सावधानी: दोपहर के समय बच्चों को बाहर खेलने न दें। खेल-कूद की गतिविधियां सुबह या शाम के ठंडे समय में ही रखें।
- खान-पान: बच्चों को भारी भोजन देने के बजाय ताज़ा फल जैसे तरबूज़, खरबूजा, खीरा और हल्का खाना दें।
- गाड़ी में न छोड़ें: बच्चों को कभी भी बंद या पार्क की हुई कार में अकेला न छोड़ें, क्योंकि वहां का तापमान तेज़ी से बढ़ सकता है।
