Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शुगर फ्री चीजों में शामिल ये स्वीटनर बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें

डायबिटीज भी इन गंभीर बीमारियों में से एक है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के मीठे खाने पर परहेज होता है। शर्करा की मात्रा को बनाएं रखने के लिए शुगर फ्री चीजों का सेवन करते है लेकिन हाल ही में खुलासा किया गया।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 20, 2025 | 01:45 PM

शुगर फ्री चीजों के सेवन से नुकसान (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी की लाइफस्टाइल गड़बड़ सी नजर आती है ना समय पर पौष्टिक खाना और ना ही एक्सरसाइज के होने से इंसान खुद को बीमार समझने लगता है। अगर लाइफस्टाइल औऱ सही खानपान नहीं रहा तो सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है। इतना ही नहीं यह स्थिति गंभीर बीमारी को भी दस्तक देती है। डायबिटीज भी इन गंभीर बीमारियों में से एक है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के मीठे खाने पर परहेज होता है। व्यक्ति शरीर में शर्करा की मात्रा को बनाएं रखने के लिए शुगर फ्री चीजों का सेवन करते है लेकिन हाल ही में आई स्टडी ने चौंका देने वाला खुलासा किया है।

यहां पर स्टडी में बताया गया कि, शुगर फ्री चीजों में दरअसल एरिथ्रिटोल जैसे स्वीटनर मिलाएं जाते है जो कम कैलोरी वाला प्रॉडक्ट्स होता है। इस स्वीटनर को सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना गया है। चलिए विस्तृत रूप से जानते है स्टडी…

सुरक्षित नहीं होते है शुगर फ्री प्रॉडक्ट भी

यहां पर नई स्टडी में खुलासा किया गया है कि, यह एरिथ्रिटोल नाम का स्वीटनर कम कैलोरी वाला स्वीटनर होता है जिसका इस्तेमाल सामान्यत: शुगर-फ्री ड्रिंक्स, आइसक्रीम और कीटो स्नैक्स में किया जाता है। यह चीनी जितना ही लगभग 80% मीठा होता है और ब्लड शुगर को प्रभावित नहीं करता। स्टडी के अनुसार, अगर आपके शरीर में स्वीटनर एरिथ्रिरोल की मात्रा ज्यादा होती है तो यह हार्ट अटैक के खतरे को जन्म देती है। हार्ट अटैक के अलावा दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान होता है।

कहा जाता है कि, कोलोराडो बोल्डर यूनिवर्सिटी में डॉ. क्रिस्टोफर डिसूजा के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि सोडा कैन में मौजूद एरिथ्रिटोल के स्तर के संपर्क में आने के केवल तीन घंटे बाद ही मानव मस्तिष्क की रक्त वाहिका कोशिकाओं में हानिकारक परिवर्तन दिखाई दिए।

जानिए कैसे हुई स्टडी

यहां पर स्टडी के अनुसार, शुगर फ्री प्रॉडक्ट्स लोगों के लिए सही है या नहीं इसका पता लगाने के लिए अमेरिका और यूरोप में लगभग 4,000 वयस्कों पर किए गए क्लीवलैंड क्लिनिक ने स्टडी की थी। इस स्टडी के अनुसार, जिन लोगों के खून में एरिथ्रिरोल स्वीटनर की मात्रा अधिक होती है उन्हें अगले तीन वर्षों में दिल के दौरे और स्ट्रोक की संभावना ज्यादा थी। अन्य शोधों से पता चला है कि 30 ग्राम एरिथ्रिटोल (एक पाइंट शुगर-फ्री आइसक्रीम में हो सकता है) ब्लड प्लेटलेट्स में थक्के बनने की संभावना को बढ़ा देता है।

ये भी पढ़ें- बारिश में आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेगा ये वेजिटेबल सूप, जानिए आसान रेसिपी

जानिए क्या निकले स्टडी के रिजल्ट

यहां पर स्टडी के रिजल्ट सामने आए है जिसके अनुसार, एरिथ्रिटोल का सेवन करने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड कम हो जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद करता है। इसके अलावा शुगर फ्री प्रॉडक्ट्स का सेवन करने से शरीर में एंडोथेलिन-1 का स्तर बढ़ जाता है। इससे खून कि नलियां संकरी हो जाती हैं। इसके अलावा शरीर में t-PA का स्तर घट जाता है। t-PA खून का धक्का बनने से रोकता है।फ्री रेडिकल स्तर बढ़ जाता है। इससे कोशिकाएं मरने लगती हैं। स्टडी के अनुसार आपको सावधानी बरतना चाहिए। शुगर फ्री प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने की बजाय आप नेचुरल और प्राकृतिक चीजों के सेवन पर जोर दें। अगर आपको शुगर फ्री प्रॉडक्ट्स का सेवन करना है तो, वे लेबल पढ़ने और एरिथ्रिटोल के इस्तेमाल को सीमित करने की सलाह देते हैं।

Erythritol sweetener included in sugar free things can increase the risk of heart attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 01:42 PM

Topics:  

  • Health News
  • Heart Attacks
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

क्या आपने सोचा है कभी बच्चे चॉक या मिट्टी क्यों खाते हैं? जानिए इसके नुकसान और बचाव के उपाय

2

ब्लड प्रेशर से लेकर दिल की बीमारी के लिए रामबाण है ये मसाला, जानें इसके अद्भुत फायदे

3

करवा चौथ पर हाथों में सजाएं पिया के नाम की मेहंदी, डिजाइन देखकर पति भी करेंगे आपकी तारीफ

4

खाने को तेजी से पचाने में असरदार है पेट का एसिड, जानिए इसे बैलेंस रखने के खास तरीकों के बारे में

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.