ब्लड प्रेशर से लेकर दिल की बीमारी के लिए रामबाण है ये मसाला, जानें इसके अद्भुत फायदे
Benefits of Ajwain: बीमारियों से निपटने के लिए लोग अंग्रेजी दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन भारतीय मसालों में बीमारी से लड़ने की क्षमता है। हम बात कर रहे है अजवाइन की ।
- Written By: दीपिका पाल
अजवाइन भारतीय मसाला (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits of Ajwain: भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान, आजकल हर किसी के जीवन का हिस्सा है। इस जीवनशैली में सेहत का ख्याल रख पाना मुश्किल होता है लेकिन हेल्दी आदतों और डाइट के जरिए आप स्वास्थ्य को सही रख सकते है। बीमारियों से निपटने के लिए लोग अंग्रेजी दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन भारतीय मसालों में बीमारी से लड़ने की क्षमता है। हम बात कर रहे है अजवाइन की ।
यह अजवाइन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को बेहतर बनाने का काम भी करती है इसकी जानकारी शायद ही आपको हो। अजवाइन के फायदे हमारे शरीर को कैसे मिलते है चलिए जानते है इसके बारे में।
अजवाइन में होते है ये गुण
यहां पर अमेरिकन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में कुछ खास पदार्थ होते हैं, जैसे थाइमोल और कार्वाक्रॉल। ये हमारे दिल को मजबूत और ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने में मदद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
23 दिनों से अनशन पर Sonam Wangchuk, कैसी है अब उनकी सेहत? अस्पताल ने जारी किया मेडिकल अपडेट
Yoga For Flat Belly: फ्लैट टमी के लिए करीना कपूर की योगा ट्रेनर ने बताए 5 असरदार योगासन, आप भी ट्राई करें
ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल को करें कम
यहां पर अजवाइन शरीर के सभी अंगों के लिए फायदेमंद होती है।अजवाइन ब्लड प्रेशर के लिए बहुत अच्छी होती है, यह दिल की मांसपेशियों को आराम देती है और खून का दबाव सही रखने में मदद करती है। ब्लड प्रेशर से खून हमारे शरीर के अंगों तक पहुंचता है। अगर ये प्रेशर ज्यादा या कम हो जाए, तो सेहत खराब हो सकती है। ऐसे में जो लोग हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी से परेशान हैं, उनके लिए अजवाइन फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अलावा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अजवाइन के फायदे होते है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक तरह की चिकनाई होती है, जो ज्यादा बढ़ने से दिल को नुकसान पहुंचा सकती है। अजवाइन इसे संतुलित रखने में मदद करती है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है और वजन भी नियंत्रण में रहता है।
ये भी पढ़ें-खाने को तेजी से पचाने में असरदार है पेट का एसिड, जानिए इसे बैलेंस रखने के खास तरीकों के बारे में
पेट के लिए फायदे
भारतीय मसालों में से एक आप अजवाइन का सेवन कर सकते है। यहां पर अजवाइन पेट में गैस, कब्ज या दर्द की समस्या से राहत दिलाती है। यह पेट में होने वाली जलन को कम करती है, जिससे खाना सही तरीके से पचता है और पेट हल्का रहता है। साथ ही अजवाइन पेट की मांसपेशियों को आराम देती है, जिससे पेट की ऐंठन या दर्द की शिकायत दूर होती है।अजवाइन से शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है। यह शरीर को ठंड, जुकाम और कई बीमारियों से बचाती है। साथ ही, इसका तेल मांसपेशियों के दर्द और सर्दी-जुकाम में भी आराम देता है।
आईएएनएस के अनुसार
