-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Know The Symptoms And Remedies Of Heart Attack In Children
आखिर बच्चों को क्यों पड़ रहा है दिल का दौरा, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय
- Written By: दीपिका पाल
हार्ट अटैक के मामले जहां पर पहले बुजुर्गों में देखने के लिए मिलते थे लेकिन अब युवा से लेकर बच्चे भी इसके शिकार होने लगे है। राजस्थान के सीकर में 9 साल की एक बच्ची हार्ट अटैक का शिकार हो गई।

बच्चों को हार्ट अटैक की समस्या (सौ. सोशल मीडिया)
दुनियाभर में कई बीमारियों का जाल फैला हुआ है जिसमें कैंसर और हार्ट अटैक की समस्या सबसे आम है। हार्ट अटैक के मामले जहां पर पहले बुजुर्गों में देखने के लिए मिलते थे लेकिन अब युवा से लेकर बच्चे भी इसके शिकार होने लगे है। बीते दिनों पहले ही राजस्थान के सीकर से आए एक मामले ने दिल को दहला दिया जिसमें 9 साल की एक बच्ची हार्ट अटैक का शिकार हो गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि, बच्ची स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी और लंच के दौरान लंच बॉक्स खोलते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। बच्चों में हार्ट अटैक के मामले भी अब सामने आने लगे है जिसके पीछे क्या कारण है इसके बारे में डॉक्टर से जानते है कि वे क्या कहते है इस बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips 2026: दिखने में छोटे, असर में बड़े चिया सीड्स का ये राज जानकर आप भी इसे रोजाना खाने लगेंगे
Raksha Bandhan 2026: राखी के लंच को बनाएं यादगार, इन 10 स्वादिष्ट व्यंजनों से सजाएं परफेक्ट थाली
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
जानिए बच्चों में क्यों होता है दिल का दौरा और कारण
इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट बताते है कि, युवाओं या बुजुर्गों की तरह अब दिल का दौरा बच्चों को भी पड़ सकता है। यह भले ही दुखद खबर हो लेकिन अब सामने आ रहे मामले डराने लगे है। इसके पीछे बच्चों में कई अंदरूनी हेल्थ समस्याओं का होना बताया जा रहा है। यहां पर हम कुछ कारणों पर बात करें जो बच्चों में दिल का दौरा पड़ने के लिए जिम्मेदार है तो वह इस प्रकार है…
- जन्मजात हृदय दोष: दिल में जन्म से ही कोई खराबी।
- कावासाकी रोग: एक बीमारी जिसमें रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं।
- वायरल संक्रमण: कोई वायरल इन्फेक्शन जो दिल को प्रभावित करे (जैसे मायोकार्डिटिस)।
- कोलेस्ट्रॉल विकार: परिवार में कोलेस्ट्रॉल की समस्या का इतिहास (जैसे हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया)।
- कोरोना के कारण भी बच्चों में दिल की समस्या हो सकती है।
जानिए बच्चों में दिल का दौरे के लक्षण
यहां पर बच्चों में दिल का दौरा पड़ने के कई लक्षण हो सकते है जो इस प्रकार है…
सीने में दर्द या बेचैनी
सांस लेने में दिक्कत
बहुत ज़्यादा थकान
उल्टी जैसा लगना (मतली)
चक्कर आना या बेहोश होना
होंठों और त्वचा का नीला पड़ना
ये भी पढ़ें- आखिर कबूतर की गुटर गूं कौन से देती हैं संकेत, जानिए शकुन शास्त्र के अनुसार
जानिए कैसे करें इलाज
यहां पर बच्चों में दिल का दौरा पड़ने के लक्षण पता चलने के बाद आपको इलाज भी आसान तरीके से करना चाहिए। इसके लिए आप इलाज में दवाएं, सर्जरी या खास तरह के कैथेटर (पतली नली) का इस्तेमाल करें। इसके अलावा इसमें डॉक्टर बीमारी के कारण और स्थिति के हिसाब से इलाज तय करेंगे। माता-पिता के लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि उनके बच्चे के दिल की सेहत कैसी है। इसके लिए आप डॉक्टर से नियमित जांच कराते रहे। इसके लिए आप संतुलित डाइट और व्यायाम को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं।
Know the symptoms and remedies of heart attack in children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RTRMH में सीनियर रेजिडेंट के 27 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त को होगा वॉक-इन इंटरव्यू; ₹67,700 मिलेगी सैलरी
Aug 06, 2026 | 08:59 PMक्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PMExplainer: क्या है ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना? एथेनॉल की तरह CNG-PNG में मिलाई जाएगी बायोगैस, 10 बड़ी बातें
Aug 06, 2026 | 08:53 PMHealth Tips 2026: दिखने में छोटे, असर में बड़े चिया सीड्स का ये राज जानकर आप भी इसे रोजाना खाने लगेंगे
Aug 06, 2026 | 08:42 PMबाइक सवार को रोककर ट्रैफिक पुलिस ने नहीं काटा चालान, जैकेट से झांक रहे नन्हे Puppy ने जीत लिया सबका दिल
Aug 06, 2026 | 08:21 PMNPCC Recruitment 2026: एनपीसीसी लिमिटेड में मैनेजर समेत 26 पदों पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 06, 2026 | 08:10 PMमूसलाधार बारिश में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को युवक ने दिया रेनकोट, दिल जीत रहा वायरल वीडियो
Aug 06, 2026 | 08:10 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













