-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Health Tips High Cholesterol Diet Breakfast Foods To Avoid Heart Disease Risk
Cholesterol Diet: हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो सुबह नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 फूड्स, बिगड़ सकता है हार्ट हेल्थ
- Written By: रीता राय सागर
High Cholesterol: अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है, तो सुबह का नाश्ता आपकी हार्ट हेल्थ के लिए अहम होता है। कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का कारण बन सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल (फोटो.सोशल मीडिया)
High Cholesterol Diet Tips: दिन की शुरुआत हमेशा हेल्दी आदतों व हेल्दी फूड से की जानी चाहिए। जब दिन की शुरुआत अच्छी होती है, तो पूरा दिन अच्छा होता है और साथ ही पूरे दिन शरीर एनर्जेटिक फील करता है।
लेकिन कई बार किन्हीं कारणों से हम अनजाने में ऐसी चीजें खा लेते हैं जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL का स्तर बढ़ा सकती हैं। लंबे समय तक ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से हृदय रोग, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आपका कोलेस्ट्रॉल पहले से बढ़ा हुआ है या आप अपने हार्ट हेल्थ को लेकर सजग रहना चाहते हैं, तो इन पांच प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
बैड कौलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाले फूड्स
-
शुगर वाले सीरियल
नया दौर इंस्टेंट का है, जो चीजें जल्दी मिल जाती है या जल्दी बन जाती है, हम उसे तुरंत खा लेते हैं। बाजार में मिलने वाले कई ब्रेकफास्ट सीरियल्स में चीनी की मात्रा कई गुणा होती है, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट होते हैं, इनमें फाइबर की मात्रा न के बराबर होती है। इनका नियमित सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है। इसकी बजाए फ्रेश होम कुक्ड मील खाना ज्यादा बेहतर होगा।
कोलेस्ट्रॉल (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Earphone Side Effects: ईयरफोन कब हो जाता है खतरनाक? पढ़िए और हो जाइए सावधान
महाराष्ट्र में बिना सर्जरी वजन घटाने का क्रेज, जानें क्या है गैस्ट्रिक बैलून थेरेपी और इसके जबरदस्त फायदे
Rajma Side Effects: किसके लिए राजमा खाना पड़ सकता है बड़ा भारी?तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लीजिए
Karonda Benefits: Weight loss से लेकर हड्डियों की मजबूती तक, जानिए करौंदा के 5 बेहतरीन हेल्थ बेनेफिट्स
-
तली-भुनी चीजें
पूड़ी, कचौरी, समोसा या अन्य डीप फ्राइड नाश्ता स्वाद तो देते हैं, लेकिन साथ ही इनमें मौजूद सैचुरेटेड और अनहेल्दी फैट धमनियों में जमा हो जाता है, जिससे धीरे-धीरे कोलेस्ट्रॉल डिपॉजिट होने लगता है और सेहत को बड़ा नुकसान हो जाता है।
-
कुकीज और डोनट्स
अगर सुबह की चाय के साथ कुकीज या डोनट्स खाना आपकी आदत है, तो इसे समय रहते बदल लेने में ही समझदारी है। इनमें ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट और चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर हृदय रोग के खतरे को बढ़ा सकती है।
कोलेस्ट्रॉल (फोटो.सोशल मीडिया)
-
फुल-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध और डेयरी उत्पाद पोषण से भरपूर होते हैं, लेकिन फुल-फैट दूध, दही, मक्खन या चीज में सैचुरेटेड फैट अधिक होता है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल पहले से ही बढ़ा हुआ है, तो लो-फैट या फैट-फ्री डेयरी उत्पादों का चुनाव करना बेहतर चॉइस हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल (फोटो.सोशल मीडिया)
-
सफेद ब्रेड
कऊ घरों में सुबह की शुरुआत व्हाइट ब्रेड और बटर के साथ की जाती है। सफेद ब्रेड रिफाइंड मैदे से बनाई जाती है, जिसमें फाइबर की मात्रा बिल्कुल कम होती है। इसका सेवन ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है और समय के साथ कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ पर भी नकारात्मक असर डाल सकता है। इसकी जगह होल व्हीट या मल्टीग्रेन ब्रेड चुनना अधिक फायदेमंद है। भारतीय खानपान में कई प्रकार के ट्रेडिशनल ब्रेड ऑप्शन है, उन्हें भी अपनाया जा सकता है।
Health tips high cholesterol diet breakfast foods to avoid heart disease risk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cholesterol Diet: हाई कोलेस्ट्रॉल है, तो सुबह नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये 5 फूड्स, बिगड़ सकता है हार्ट हेल्थ
Jul 17, 2026 | 09:05 AMYRKKH Spoiler: दिशा का होगा मिसकैरेज, अभिरा पर लगेगा खून का आरोप, अरमान फिर देगा पत्नी का साथ
Jul 17, 2026 | 09:04 AM100 बेड अस्पताल को लेकर कांग्रेस का विरोध, गायब अस्पताल की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंची
Jul 17, 2026 | 09:00 AMलेनोक्स की घातक गेंदबाजी ने तोड़ी वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
Jul 17, 2026 | 08:51 AMजबलपुर की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन: नगर निगम के बाहर धरना, गेट पर फोड़े मटके, जमकर हुआ हंगामा
Jul 17, 2026 | 08:34 AMअमेरिका के नाक में दम करने वाला मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार, RICO केस में FBI की बड़ी कार्रवाई
Jul 17, 2026 | 08:31 AMलॉर्ड्स ODI से पहले रोहित शर्मा पर बड़ा खुलासा, रिटायरमेंट की खबरों ने बढ़ाई हलचल
Jul 17, 2026 | 08:21 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM














