सिर्फ वजन घटाने के लिए नहीं इन समस्या के लिए भी फायदेमंद होता है जीरे का पानी, जानें पीने का सही समय
Cumin water Benefit in Hindi: यह सप्लीमेंट भले ही तुरंत फायदा दिला दें लेकिन आपको जीवनभर परफेक्ट रहने के लिए आज हम एक ऐसे घरेलू नुस्खे जीरे के पानी के बारे में बता रहे है।
- Written By: दीपिका पाल
वजन घटाने के लिए फायदेमंद है जीरे का पानी (सौ. सोशल मीडिया)
Cumin water Benefit: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहत का ख्याल रख पाना आसान नहीं हो पाता है। इस वजह से वजन बढ़ने की शिकायत होती है। वजन बढ़ने या मोटापा की समस्या से मौजूदा समय में युवा से लेकर बुजुर्ग परेशान है। जहां पर वजन को कम करने के लिए युवा जिम, डाइट और सप्लीमेंट्स का सहारा ले रहे है। यह सप्लीमेंट भले ही तुरंत फायदा दिला दें लेकिन आपको जीवनभर परफेक्ट रहने के लिए आज हम एक ऐसे घरेलू नुस्खे जीरे के पानी के बारे में बता रहे है। जिसका सेवन करने से फायदा मिलता है।
वजन घटाने के साथ इन समस्याओं के लिए है कारगर
अगर आप वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है तो जीरे के पानी का सेवन कर सकते है यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Walking Daily: दवाइयां खाने से बेहतर है मॉर्निंग वॉक, रोज सुबह चलने से पास भी नहीं फटकती हैं ये 5 बीमारियां
Iron Deficiency: सावधान शरीर में आयरन की कमी दिखने से पहले देता है ये 5 चेतावनी संकेत
Hair Spa At Home: पार्लर जाए बिना घर पर करें हेयर स्पा, रूखे और बेजान बालों में लौटेगी चमक
Healthy Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? पार्टनर से खुलकर बात करना है सबसे बड़ा समाधान
1- पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत
अगर वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है तो जीरे के पानी का सेवन कर सकते है। जीरे में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जिसका सेवन करने से फायदा मिलता है। इस पानी का सेवन आप नियमित रूप से करते है तो, खाना जल्दी पचने से शरीर में फैट जमा नहीं होता और पेट हल्का महसूस होता है।
2-मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट
अगर आप जीरे के पानी का सेवन करते है तो यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। साथ ही मेटाबॉलिज्म सही तरह से काम करता है और फैट बर्न तेजी से होता है। वजन घटाने के लिए इसे फायदेमंद मान सकते है।
3- भूख पर करता है कंट्रोल
अगर आप जीरे के पानी का सेवन करते है तो यह भूख पर कंट्रोल करने का काम करता है। इसका सेवन करने से अनावश्यक स्नैकिंग और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है, जो मोटापा कम करने के लिए जरूरी है।
जानिए कैसे तैयार करें जीरे का पानी
घर में आप आसान तरीके से जीरे का पानी बना सकते है। एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा रातभर भिगो दें, सुबह इसे उबालें और गुनगुना करके पिएं।चाहें तो नींबू का रस मिलाकर इसका असर और बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हल्दी के फ़ायदे हैं बेशुमार, पर इन लोगों के लिए हो सकता है बड़ा नुकसानदायक
कब पीना होता है सही
जीरे के पानी का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीना माना जाता है। साथ ही आप इस पानी का सेवन दिन में भी कर सकते है। आप खाने से आधा घंटा पहले जीरे के पानी का सेवन कर सकते है। बताया जा रहा है कि, सिर्फ जीरे का पानी पीने से वजन नहीं घटता है बल्कि आप संतुलित डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल अपना सकती है।
