- Hindi News »
- Health »
- Consumption Of Omega 3 Fatty Acids Makes Childrens Eyes Healthy
बच्चों की आंखों को हेल्दी बनाता है ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
Omega-3 Fatty Acids: हाल में एक स्टडी में बताया गया कि, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार न केवल वयस्कों के लिए फायदेमंद है, बल्कि बच्चों में मायोपिया को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- Written By: दीपिका पाल

ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन (सौ. सोशल मीडिया)
Omega-3 Fatty Acids: बच्चों की सेहत के लिए उचित खानपान और व्यायाम को शामिल करना जरूरी होता है लेकिन आज कल के बच्चे मोबाइल की चपेट में आ रहे है। यानि इनडोर एक्टिविटीज में वक्त बर्बाद कर रहे है औऱ आउटडोर गेम्स से दूरी बना रहे है। इस वजह से छोटे बच्चों में आंखों से लेकर कई तरह की छोटी-बड़ी बीमारियां हो रही है। हाल ही में एक स्टडी में बताया गया कि, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार न केवल वयस्कों के लिए फायदेमंद है, बल्कि बच्चों में मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगर हम बच्चों की डाइट में ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स को शामिल करते है तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है। चलिए जानते है विस्तृत रूप से स्टडी के बारे।
मायोपिया की समस्या को बढ़ा सकता है अनुचित खानपान
ब्रिटिश जर्नल ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि मक्खन, पाम ऑयल और रेड मीट जैसे सैचुरेटेड फैट से भरपूर आहार मायोपिया का खतरा बढ़ा सकता है. अध्ययन में चीन के 6-8 वर्ष की आयु के 1,005 बच्चों के डेटा का विश्लेषण किया गया. इनमें से 27.5 प्रतिशत (276 बच्चे) मायोपिया से पीड़ित थे. शोध में पाया गया कि जिन बच्चों के आहार में ओमेगा-3 की मात्रा अधिक थी, उनमें मायोपिया का जोखिम कम था, जबकि सैचुरेटेड फैट का अधिक सेवन करने वाले बच्चों में यह जोखिम अधिक था। यहां पर अवलोकन अध्ययन के तौर पर कहा जाता है कि, क्या हो रहा है, लेकिन यह पक्के तौर पर यह नहीं बता सकता कि ओमेगा-3 की वजह से ही मायोपिया कम हुआ या नहीं. साथ ही लोगों से उनके खानपान के बारे में पूछे गए सवाल उनकी यादों पर आधारित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
First Aid Tips: घर में अचानक आ जाए मेडिकल इमरजेंसी, तो पैनिक होने की बजाए इन तरीकों से बचा सकते है जान
MP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
मायोपिया के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है ओमेगा फैटी एसिड
सवाल उठता है कि, बच्चों में या बड़ों में मायोपिया की समस्या कम करने के लिए किस तरह से ओमेगा फैटी एसिड फायदेमंद है इसके बारे में बताया गया है। हांगकांग की चीनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेसन सी. याम ने बताया, “यह अध्ययन पहली बार सबूत देता है कि ओमेगा-3 से भरपूर आहार आंख की एक्सियल लेंथ को कम करने और मायोपिया की संभावना को घटाने में मदद करता है। यह वह स्थिति एक्सियल लेंथ आंख के सामने के हिस्से (कॉर्निया) से पीछे के हिस्से (रेटिना) तक की दूरी को मापता है, जो मायोपिया की प्रगति को दिखाता है. मायोपिया, जिसे निकट दृष्टि दोष भी कहते हैं, तब होता है जब आंख की रोशनी रेटिना के सामने फोकस करती है, जिससे दूर की चीजें धुंधली दिखती हैं। अगर आप अपनी डाइट में ओमेगा फैटी एसिड का सेवन कर रहे है तो यह आंखों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है। जो पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को आंख के महत्वपूर्ण हिस्से, कोरॉइड तक पहुंचाता है. इससे आंख के सफेद हिस्से में ऑक्सीजन की कमी (स्क्लेरल हाइपोक्सिया) को रोका जा सकता है, जो मायोपिया का एक प्रमुख कारण है।
ये भी पढ़ें- क्या आपने सोचा है कभी, 14 सितंबर और 10 जनवरी.. तारीखों पर क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस, जानिए
बताया जाता है कि, ओमेगा फैटी एसिड का सेवन करने से आंखों को पूरी तरह से फायदा मिलता है इसके बारे में कम जानकारी होती है।ओमेगा-3 की वजह से ही मायोपिया कम हुआ या नहीं. साथ ही लोगों से उनके खानपान के बारे में पूछे गए सवाल उनकी यादों पर आधारित हैं ।
Consumption of omega 3 fatty acids makes childrens eyes healthy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














